फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhika Apte new film Bombaria Trailer has been out

एक मोबाइल में अपने सारे राज कैद करेंगी राधिका आप्टे, बॉम्बेरिया का ट्रेलर हुआ रिलीज

Thu, 29 Nov 2018 09:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Radhika Apte new film Bombaria Trailer has been out
radhika apte - फोटो : file photo
बंबई या अब के नाम के हिसाब से कहें तो मुंबई अलग शहर है। शहर क्या देखें तो एक अलग ही दुनिया है। इसके अपने नियम है। इसके अपने संयम है। बस कुछ नहीं है तो वह जीवन जिसकी तलाश में यहां हर इंसान भागा फिर रहा है।निर्देशक पिया सुकन्या की फिल्म बॉम्बेरिया भी इसी की कहानी कहती दिखती है। तीन साल से बन रही इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में बुधवार को लॉन्च हुआ। कहानी है एक फिल्म पीआरओ की।
विज्ञापन




जैसे बचपन की कहानी में राक्षस की जान तोते में होती थी, वैसे ही इस किरदार की जान एक मोबाइल में है। फिल्म में दमदार किरदारों की कतार है। राधिका आप्टे की पहचान अब ऐसे किरदारों को निभाने वाली अदाकारा के तौर पर होने लगी है, जिनके पास या तो फिल्म में करने को कुछ नहीं होता है और अगर होता है तो इतना कुछ कि उसका दबाव उनके चेहरे पर भी नजर आने लगता है। मोबाइल फोन में कैद अपने सारे राज बचाने के लिए एक लड़की का संघर्ष उन पर इसलिए भारी पड़ता है क्योंकि ऐसे किसी राज को छुपाने के लिए राधिका आप्टे नहीं जानी जाती। उनका निजी हो या व्यावसायिक जीवन सब कुछ डिजिटल की दुनिया में खुली किताब की तरह मौजूद है।
विज्ञापन


भारत, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात की तीन कंपनियों ने मिलकर ये फिल्म बनाई है। इसे अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को मुंबई की एक अलग झलक दिखाने के लिए बनाया गया है। सवाल ये है कि देश के कितने दर्शक इस कहानी को फिल्म के तौर पर पसंद करेंगे। ट्रेलर ने अपना काम कर दिया। कलाकारों के काम का इम्तिहान अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed