फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Radhe' will be second film of Diana Panty

'राधे' होगी डायना पेंटी की दूसरी फिल्म

Sat, 05 Jan 2013 11:19 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 05 Jan 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
'Radhe' will be second film of  Diana Panty

'कॉकटेल' की सीधी सादी लड़की मीरा उर्फ डायना पेंटी को उनकी दूसरी फिल्म मिल गई है। उनकी यह दूसरी फिल्म सलमान खान के साथ होगी। यह फिल्म 'राधे' है जिसका निर्माण सलमान खान के भाई सोहेल खान कर रहे हैं। इस फिल्‍म को सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। फिल्म में सलमान का हेयर स्टाईल 'तेरे नाम' जैसा ही होगा। इस फिल्म में सलमान का नाम राधे था। अब उसी नाम के आधार पर इस फिल्म का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन


इस फिल्म को साऊथ की सुपरहिट फिल्म 'स्टेलिन' से भी प्रेरित बताया जा रहा है। डायना पेंटी इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट होंगी। इस फिल्म में वह सीधी-सादी लड़की के किरदार में होंगी। यह कुछ वैसा ही चरित्र होगा जैसा फिल्म 'तेरे नाम' में भूमिका चावला का रहा है। 'कॉकटेल' फिल्म में डायना ने एक सीधी सादी लड़की का किरदार बहुत ही खूबसूरती से निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होनी वाली है। यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed