फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan started worrying about insurance says on social media it is very difficult

R Madhavan: आर. माधवन को सताने लगी बीमा की चिंता! सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा- बड़ी मुश्किल होती है...

Tue, 31 Oct 2023 11:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 31 Oct 2023 11:41 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आर. माधवन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। इसी बीच एक्टर आर. माधवन ने ट्विटर पर एक ऐसी अपडेट शेयर की है, जिसे जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। 

विज्ञापन
R Madhavan started worrying about insurance says on social media it is very difficult
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता आर. माधवन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' को लेकर खबरों की सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच एक्टर आर. माधवन ने ट्विटर पर एक ऐसी अपडेट शेयर की है, जिसे जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। एक्टर ने ट्वीट कर बताया कि वह परेशान है। उन्हें सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया उसमे एक्टर ने बीमा से जुड़ी बात शेयर की है। उनके इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

विज्ञापन

आर. माधवन ने ट्विटर (एक्स) पर ट्वीट कर बीमा संबंधी चिंताओं पर अपनी बात रखी। बीमा को लेकर कई तरह के सवाल और धारणाएं लोगों के मन में रहते हैं। इसी बीच अब माधवन ने इस बारे में अपने मन की बात सोशल मीडिया पर शेयर की है। अपने ट्वीट में माधवन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उपयोगकर्ताओं को मानसिक शांति देने के मामले में इसके महत्व को पहचानने के बावजूद बीमा कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। माधवन के संदेश ने कई उपभोक्ताओं का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कुछ लोग रीट्वीट कर एक्टर के विचारों पर सहमती जाता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

R Madhavan started worrying about insurance says on social media it is very difficult
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

उपयोगकर्ता अभिनेता की भावनाओं से सहमत नजर आ रहे हैं और उन्होंने बताया कि बीमा को समझना कितना कठिन है, विशेष रूप से नियम और शर्तें जो अक्सर हमारे लिया समझना मुश्किल हो जाता है। बीमा के टर्म्स एंड कंडीशन सुनते ही कई बार हम कुछ चीज भूल जाते हैं और समझ ही नही पाते है की क्या सही और क्या गलत है। ट्वीट ने भारतीय बीमा कंपनी 'एको' का भी ध्यान खींचा, जो किफायती कीमतों पर ग्राहक-केंद्रित और परेशानी मुक्त बीमा देती है ताकि जरूरतमंद भी इसका लाभ उठा सके।

विज्ञापन

वहीं, बीमा कंपनी 'एको' ने माधवन के ट्वीट का जवाब देता हुए उनका सपोर्ट किया। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 'बीमा को 'रॉकेटरी साइंस' नहीं होना चाहिए।' वहीं उन्होंने बताया कि एको बीमा ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए उसे नया आकार दे रहा है एको ने पोस्ट किया, 'हम सहमत हैं मैडी, बीमा रॉकेट विज्ञान नहीं होना चाहिए, हमें आपसे इस बारे में बात करना अच्छा लगेगा कि कैसे 'एको' को एक स्वागत योग्य बदलाव के रूप में बनाया जाए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed