फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan Feeling proud About his son Vedaant wins 5 Gold 2 Silver medals Shared the news on twitter

R Madhavan: माधवन के बेटे वेदांत ने फिर रोशन किया नाम, 'खेलो इंडिया' में जीते पांच गोल्ड समेत सात पदक

Sun, 12 Feb 2023 02:33 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 02:33 PM IST
सार

बॉलीवुड कलाकार आर माधवन अपने बेटे को लेकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके बेटे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश में पांच स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीते हैं। 

विज्ञापन
R Madhavan Feeling proud About his son Vedaant wins 5 Gold 2 Silver medals Shared the news on twitter
R Madhavan - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड कलाकार आर माधवन अपने बेटे की वजह से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके बेटे वेदांत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश में पांच स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीते हैं। आर माधवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की। फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने बेटे को लेकर एक दिल छूने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है-fernandes apeksha (6 स्वर्ण, 1 रजत, PB $ रिकॉर्ड) और @VedaantMadhavan (5 स्वर्ण और 2 रजत) के प्रदर्शन से बहुत आभारी और विनम्र हूं। कई प्रयासों के लिए ansadxb और प्रदीप सर का धन्यवाद और शानदार KheloInd In MP के लिए चौहान शिवराज और @ianuragthakurबहुत गर्व है। फॉलो-अप ट्वीट में उन्होंने कहा, भगवान की कृपा से -100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर में गोल्ड और 400 मीटर और 800 मीटर में सिल्वर।  नोट के साथ माधवन ने वेदांत की तस्वीर भी साझा की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस ने दी बधाई
इस उपलब्धि के बारे में जानने के बाद बॉलीवुड के तमाम कलाकारों समेत आर माधवन के फैंस ने वेदांत को शुभकामनाएं दीं। वेदांत बीते कुछ सालों से भारत के सबसे होनहार तैराकों में से एक बनकर निकले हैं और इससे पहले ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई पदक जीत चुके हैं। 


Suneil Shetty: केएल राहुल को दामाद नहीं बेटा मानते हैं सुनील शेट्टी, बोले- मैं पहले से उनका फैन हूं

कई मेडल कर चुके हैं अपने नाम
आपको बता दें कि कोपेनहेगन में डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता में, वेदांत ने स्थानीय तैराक अलेक्जेंडर एल ब्योर्न को हराकर पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल   हासिल किया है। उन्होंने इससे पहले इसी मीट में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता था।वहीं, साल 2021 की मार्च में लातविया ओपन में कांस्य पदक हासिल किया था और बीते साल जूनियर नेशनल  एक्वेटिक चैंपियनशिप में सात पदक (चार रजत और तीन कांस्य) हासिल किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed