Pulkit-Kriti: शादी के बाद मुंबई वापस लौटे पुलकित-कृति, एयरपोर्ट पर एक दूजे का हाथ थामे दिखा कपल
कृति और पुलकित ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'पागलपंती', 'वीरे की वेडिंग' और 'तैश' शामिल हैं। पुलकित आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई 'फुकरे 3' में नजर आए थे।
विस्तार
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 मार्च को शादी कर ली थी। उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। साझा की गई तस्वीरों में कपल काफी खुश नजर आ रहा था। दिल्ली में अपनी शादी का जश्न मनाने के बाद कृति और पुलकित अब मुंबई लौट आए हैं। इस जोड़े को हवाई अड्डे पर देखा गया।
पुलकित ने जहां नीला कुर्ता और सफेद पायजामा पहन रखा था। वहीं, कृति ने गुलाबी अनारकली ड्रेस पहनी थी। नई दुल्हन अपने लाल चूड़ा, सिन्दूर और मंगलसूत्र के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी। वहीं, वहां मौजूद पैपराजी उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे थे।
Suresh Gopi: फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद सुरेश गोपी के बचाव में उतरे कथकली नर्तक कलामंडलम गोपी, कही यह बात
इससे पहले दोनों ने प्रशंसकों के साथ अपने मेहंदी समारोह की तस्वीरें भी साझा की थीं। फोटोज में पुलकित ने हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी, जबकि दुल्हन गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आई थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति ने लिखा, "इश्क का रंग ऐसा, हम होश-रूबा हो गए।"
Bawarchi Remake: फ्लोर पर आई राजेश खन्ना की 'बावर्ची' की रीमेक, अनुश्री मेहता ने फिल्म को लेकर कही ये बात
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति और पुलकित ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'पागलपंती', 'वीरे की वेडिंग' और 'तैश' शामिल हैं। पुलकित आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई 'फुकरे 3' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
Bhaiyya Ji: 'भैया जी' का दमदार टीजर जारी, 100वीं फिल्म में खतरनाक अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी