फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kerala dancer Kalamandalam Gopi says he has cordial relationship with BJP Suresh Gopi After Viral FB post

Suresh Gopi: फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद सुरेश गोपी के बचाव में उतरे कथकली नर्तक कलामंडलम गोपी, कही यह बात

Wed, 20 Mar 2024 06:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Mar 2024 06:24 PM IST
सार

यह पोस्ट वायरल होने के बाद डिलीट कर दिया गया था। इसमें रघु ने आरोप लगाया था कि एक मशहूर डॉक्टर ने उनके पिता को फोन किया और कहा कि सुरेश गोपी उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर आएंगे।

विज्ञापन
Kerala dancer Kalamandalam Gopi says he has cordial relationship with BJP Suresh Gopi After Viral FB post
सुरेश गोपी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर कथकली नर्तक कलामंडलम गोपी ने बुधवार को कहा कि अभिनेता और भाजपा सुरेश गोपी के साथ उनके लंबे समय से सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी भी पद्म भूषण के लिए भाजपा नेता से संपर्क नहीं किया था।
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: 'आज लोग मुझे मेरे किरदारों के नाम से जानते हैं, यह बड़ी खुशी है',  बोले पंकज त्रिपाठी
विज्ञापन


कलामंडलम ने किया सुरेश गोपी का बचाव
उन्होंने कहा कि सुरेश गोपी उन्हें गुरू मानते हैं और उन्हें उनके घर आने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। 'गोपी आसन' के नाम से मशहूर कलामंडलम गोपी की यह सफाई उनके  बेटे रघु गुरुकृपा की ओर से किए गए एक फेसबुक पोस्ट कुछ दिनों बाद आया है। इस पोस्ट में रघु ने आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने उनके समर्थन के लिए उनके पिता को प्रभावित करने की कोशिश की थी। हालांकि, भाजपा नेता ने इस आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pulkit Samrat: पुलकित हुए कृति के दीवाने, मेहंदी की तस्वीरों को साझा कर लुटाया अपनी नई-नवेली दुल्हन पर प्यार

भाजपा नेता पर लगे थे गंभीर आरोप
यह पोस्ट वायरल होने के बाद डिलीट कर दिया गया था। इसमें रघु ने आरोप लगाया था कि एक मशहूर डॉक्टर ने उनके पिता को फोन किया और कहा कि सुरेश गोपी उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर आएंगे। इस पोस्ट में आगे बताया गया था कि 'जब डॉक्टर को बताया गया कि ऐसा नहीं हो सकता तो डॉक्टर ने (कलामंडलम गोपी) से पूछा कि क्या वे पद्म भूषण चाहते हैं। पोस्ट में इस कथित बातचीत से जुड़े स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कई वीआईपी सुरेश गोपी की ओर से उनके पिता को लुभाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, इन आरोपों का खंडन करते हुए सुरेश गोपी ने कहा था कि कलामंडलम गोपी उनके गुरु की तरह हैं और इसी वजह से उन्होंने उनसे मुलाकात की थी। 
Priyanka Chopra: अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक के साथ किए रामलला के दर्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed