{"_id":"578760794f1c1b0e7913f49d","slug":"priyanka-chopra-will-not-sign-a-bollywood-film-till-mid-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशंसकों का टूटेगा दिल, 'पराई' हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रशंसकों का टूटेगा दिल, 'पराई' हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा कुछ समय से लगातार चर्चाओं में हैं। प्रियंका इस समय बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन की दौड़ में शामिल हैं। प्रियंका के चाहने वालों की संख्या भी बहुत बड़ी है लेकिन उनके प्रशंसकों को इस बात गहरी निराशा हो सकती है कि अब वो लंबे समय तक प्रियंका को पर्दे पर नहीं देख सकेंगे। इस साल 'जय गंगाजल' में नजर आईं प्रियंका को अब बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए 2018 तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
दरअसल प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अमेरिका टीवी शो क्वांटिको को लेकर व्यस्त थीं, ये शो काफी पसंद भी किया गया। इसके बाद वो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग में बिजी हो गईं। अब प्रियंका ने क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें प्रियंका लंबे समय तक बिजी रहने वाली हैं।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो प्रियंका ने कोई बॉलीवुड फिल्म इस समय साइन नहीं की है। उनके इस साल की तो बात छोड़िए, अगले साल भी किसी फिल्म में दिखने की उम्मीद नही है। माना जा रहा है, प्रियंका 2017 के आखिर में या 2018 में ही बॉलीवुड फिल्म में दिखाई देंगी। इसके इतर एक पंजाबी और एक मराठी फिल्म प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस में बन रही हैं। बतौर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय सिर्फ हॉलीवुड की होकर रह गई हैं।
विज्ञापन