फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Reveals she have not seen RRR refuses to tell who is hotter between Ram Charan and Jr NTR

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अब तक नहीं देखी 'आरआरआर'! देसी गर्ल के इस खुलासे ने सबको किया हैरान

Tue, 16 May 2023 11:46 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 16 May 2023 11:46 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में 'आरआरआर' की स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी और यहां तक कि फिल्म की तारीफ भी की। लेकिन अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Reveals she have not seen RRR refuses to tell who is hotter  between Ram Charan and Jr NTR
प्रियंका चोपड़ा, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है। उनके द्वारा किए गए खुलासे सबको चौंका रहे हैं। अब एक बार फिर अभिनेत्री ने कुछ ऐसा बोला है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में बताया कि उन्होंने ऑस्कर विजेता भारतीय फिल्म 'आरआरआर' नहीं देखी। एसएस राजामौली निर्देशित इस फिल्म ने भारत से लेकर विदेशों तक बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। पिछले इंटरव्यू में खुलकर 'आरआरआर' की तारीफ करने वाली प्रियंका के इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

Priyanka Chopra Reveals she have not seen RRR refuses to tell who is hotter  between Ram Charan and Jr NTR
प्रियंका चोपड़ा, आरआरआर - फोटो : social media

प्रियंका ने नहीं देखी 'आरआरआर'
प्रियंका ने हाल ही में एक लाई-डिटेक्टर टेस्ट लिया था, जहां उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने आरआरआर देखी। अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे अभी समय ही नहीं मिला। मैं बहुत सारी फिल्में नहीं देखती हूं लेकिन मैं टीवी शो देखना पसंद करती हूं।' प्रियंका ने अमेरिका में फिल्म की स्क्रीनिंग की मेजबानी की और यहां तक कि फिल्म की तारीफ भी की थी। प्रियंका ने अभिनेता राम चरण के बारे में भी अपने विचार साझा किए, जिनके साथ वह फिल्म 'जंजीर' में नजर आ चुकी हैं।
Vicky Kaushal: किसी और के लिए कटरीना को तलाक देंगे विक्की? पत्रकार के सवाल पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra Reveals she have not seen RRR refuses to tell who is hotter  between Ram Charan and Jr NTR
प्रियंका चोपड़ा और राम चरण तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम

राम या पिट किसको ज्यादा हैंडसम मानती हैं प्रियंका 
राम चरण की तारीफ करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस बात पर अपनी सहमति दी कि अभिनेता भारत के ब्रैड पिट हैं और उन्होंने कहा, 'राम के पास बहुत ज्यादा करिश्मा है। मैं ब्रैड पिट को नहीं जानती, मुझे नहीं पता कि वह अच्छे हैं या नहीं, लेकिन राम अच्छे हैं।' इसके बाद जब प्रियंका चोपड़ा से जब यह चुनने के लिए कहा गया कि ब्रैड पिट और राम चरण में से कौन ज्यादा हैंडसम है, तो अभिनेत्री ने कहा, 'ब्रैड पिट पर मेरा बचपन से ही क्रश था इसलिए राम के लिए यह सवाल पूछना एक तरह से गलत है।'
Vijay Varma: इस साल 'कान' में डेब्यू करने जा रहे हैं विजय वर्मा? एक्टर ने तस्वीर साझा कर बताई सच्चाई

विज्ञापन

Priyanka Chopra Reveals she have not seen RRR refuses to tell who is hotter  between Ram Charan and Jr NTR
प्रियंका चोपड़ा, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर और राम चरण के बीच फंसी 'देसी गर्ल' 
इसके बाद जब देसी गर्ल से राम चरण और जूनियर एनटीआर के बीच किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो वह इसका जवाब देने से कतरा गईं। अभिनेत्री इस समय भारत में दो सबसे पसंदीदा अभिनेताओं के बीच किसी एक को चुनकर परेशानी में नहीं पड़ना चाहती थी। उन्होंने कहा, 'मुझे इस पर पांचवां निवेदन करना पड़ सकता है। दोनों को ही मेरे देश में बहुत प्यार किया जाता है और मुझे अब भी अक्सर वापस जाना पड़ता है।' आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और राम चरण 'जंजीर' की शूटिंग के दिनों से ही काफी अच्छे दोस्त हैं। ऑस्कर के लिए जब अभिनेता अपनी पत्नी उपासना के साथ अमेरिका गए थे, तब प्रियंका के घर ही रुके थे।
Kangana Ranaut: कंगना को हुई फिल्म इंडस्ट्री की चिंता, 'पंगा गर्ल' ने देश में थिएटर्स की कमी पर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed