उपलब्धि: MAMI फिल्म समारोह की अध्यक्ष बनीं प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस
बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइल, चैरिटी, प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइल, चैरिटी, प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अब एक नई जिम्मेदारी कुबूल की है। दरअसल, प्रियंका को जियो मामी (Jio MAMI) फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बनाया गया है। मालूम हो कि इससे चार महीने पहले दीपिका पादुकोण ने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका ने खुद अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए इस बारे में जानकारी दी हैं।
प्रियंका ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, 'जियो मामी मुंबई चेयरपर्सन भूमिका निभाने पर गर्व है। इसके साथ टीम में पावरहाउस वुमेन के साथ काम कर कर, इस फेस्टिवल को एक अलग लेवल पर लेकर जाने का मौका मिला है।'
View this post on Instagram
बता दें कि चोपड़ा को सर्वसम्मति से एमएएमआई के बॉर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित किया गया था जिसमें नीता एम अंबानी (सह-अध्यक्ष), अनुपमा चोपड़ा (महोत्सव निदेशक), अजय बिजली, आनंद जी महिंद्रा, फरहान अख्तर, ईशा अंबानी, कबीर खान, कौस्तुभ धवसे, किरण राव, राणा दग्गुबाती, रितेश देशमुख, रोहन सिप्पी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विक्रमादित्य मोटवानी, विशाल भारद्वाज और जोया अख्तर शामिल हैं।