{"_id":"593a7b7a4f1c1b51039c8baa","slug":"priyanka-chopra-purple-pebble-pictures-marathi-production-kaay-re-rascala-poster-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'काय रे रास्कला' का पोस्टर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'काय रे रास्कला' का पोस्टर रिलीज
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन पर्पल पेबल में बन रही मराठी फिल्म 'काय रे रास्कला' रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म पर्पल पेबल के बैनर तले बन रही दूसरी मराठी फिल्म है। इसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। प्रियंका ने इसके पोस्टर को ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि ये 14 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
'काय रे रास्कला' के पोस्टर में दो लीड किरदारों के नाम लिखे हैं। इनमें से एक राजा और दूसरा गुड्डू का नाम है। साथ ही रिलीज डेट भी लिखी गई है।
फिल्म को आई गिरिधरन स्वामी ने डायरेक्ट किया है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। इससे पहले प्रियंका के प्रोडक्शन में बनी पहली मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और क्रिटक्स को भी ये बहुत पसंद आई थी। यहां तक कि इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दूसरी फिल्म भी लोगों पर अपना जादू चला पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Full steam ahead on @purplepebblepic's 2nd Marathi production #KaayReRascala - a hilarious family entertainer releasing July 14 @chopramm5 pic.twitter.com/boepEgQU6f
— PRIYANKA (@priyankachopra) June 9, 2017विज्ञापन