लौट रही है एलेक्स पैरिश, जल्द आएगा 'क्वांटिको' का नया सीजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है। दरअसल, प्रियंका जल्द ही अमेरिकन टेलीविजन शो 'क्वांटिको' का तीसरा सीजन लेकर आ रही हैं। शो को प्रोड्यूसर के साथ प्रियंका ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी हैं।
ये भी पढ़ें- हॉलीवुड जाकर कुछ ज्यादा ही बोल्ड हुईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें खोल रहीं पोल
उन्होंने ट्वीट किया, 'क्वांटिको के तीसरे सीजन के लिए बहुत उत्सुक हूं। उन सभी को बधाई, जिनकी वजह से ये संभव हो पाया है। एलेक्स पैरिश जल्द ही लौटेगी।'
So excited about the season 3 pick up for #Quantico congrats to everyone who made it happen! #AlexParrish will be back soon..❤️🙏🏼
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 16, 2017
इसके अलावा प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फ्लाइंग किस करते नजर आ रही हैं। ये शो अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) से जुड़ी कहानी पर आधारित है।
Let's get this party started! #QuanticoSeasonFinale
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
इस शो के पहले ही दो सीजन आ चुके हैं। खबरों की मानें तो शो के क्रिएटर जॉश सैफ्रन इसके नए सीजन से हट गए हैं लेकिन वो सलहाकार के रूप में शो से जुड़े रहेंगे।
Andddd... that's a wrap on #Quanticoseason2 🍾 Thank you, our lovely audience for all the love & support always! See you on the other side!
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 16, 2017