फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra are going to do a film with netflix

शाहरुख के बाद अब प्रियंका पर नेटफ्लिक्स मेहरबान, चर्चित उपन्यास पर भारत में शूट होगी ये फिल्म

Wed, 04 Sep 2019 01:53 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra are going to do a film with netflix
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस के बादशाह रहे शाहरुख खान की नेटफ्लिक्स के लिए बनी पहली सीरीज के इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा की भी नेटफ्लिक्स में एंट्री हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा के साथ नेटफ्लिक्स ने एक ओरीजनल फिल्म बनाने का एलान किया है और इस फिल्म के बाकी विवरण भी सामने आने शुरू हो गए हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी अपने से उम्र मे छोटे हीरो के साथ बनेगी।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय शख्सियत बन चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस का नेटफ्लिक्स के साथ ये दूसरा प्रोजेक्ट होगा। नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म वी कैन बी हीरोज़ साइन करने के बाद प्रियंका को एक और फिल्म नेटफ्लिक्स की मिली है। यह फिल्म अरविंद अडिगा की किताब द व्हाइट टाइगर पर आधारित होगी, फिल्म का नाम भी द व्हाइट टाइगर ही रखा गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट को प्रियंका चोपड़ा अपने मित्र मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक रामिन बहरानी होंगे।
विज्ञापन


इस फिल्म की एक खास बात ये भी है कि इससे चर्चित अभिनेता राजकुमार राव भी किसी अंतर्राष्ट्रीय ओटीटी पर डिजिटल डेब्यू बतौर हीरो करने जा रहे हैं। राजकुमार ने पहली वेब सीरीज बोस- डेड ऑर अलाइव की थी। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के लिए बनी इस सीरीज में राजकुमार के अभिनय की काफी तारीफ होती रही है। अपनी नई वेब फिल्म के बारे में राजकुमार कहते हैं, 'आज अभिनेताओं के लिए यह एक रोमांचक समय है और मैं इस तरह की वर्ल्ड-क्लास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं रामिन के काम का प्रशंसक रहा हूं और नेटफ्लिक्स के साथ 'द व्हाइट टाइगर' को परदे पर जीवंत करने का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रियंका भी अपनी इस डिजिटल फिल्म को लेकर बहुत रोमांचित हैं। वह कहती हैं, 'मैं अरविंद अडिगा की इस मार्मिक कहानी को परदे पर लाने के लिए तब से उत्सुक रही हूं जब मैंने पहली बार ये किताब पढ़ी। फिल्म की शूटिंग भारत में ही होगी तो अपने वतन में इस फिल्म की शूटिंग करने औऱ पहली बार राजकुमार राव के साथ काम करने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।' सूत्रों की मानें तो इस साल के अंत तक भारत में नेटफ्लिक्स की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 

प्रियंका चोपड़ा के भाई के साथ दिखी ये मिस्ट्री गर्ल कौन? अंबानी की पार्टी में सामने आकर चौंकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed