आखिरकार हो गई निक और प्रियंका की सगाई, रोका सेरेमनी में बेहद खूबसरत दिखा नया-नवेला जोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की पहली तस्वीर सामने आ गई है । प्रियंका ने अपनी सगाई पर पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है । वहीं निक व्हाइट कलर के पायजामा-कुर्ता पहने नजर आए।
प्रियंका के घर के बाहर टाइट सिक्योरिटी है । घर का मेन गेट बंद कर दिया गया है । दरवाजा तभी खुलता है जब कोई मेहमान खटखटाता है । कुछ ही देर पहले प्रियंका के खास दोस्त मुस्ताक शेख पिंक कलर का कुर्ता पहन वेन्यू पर पहुंचे हैं ।
सगाई के बाद शाम को प्रियंका ने एक शानदार पार्टी रखी है । इस पार्टी की थीम गोल्डेन और व्हाइट कलर रखी गई है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे । इस पार्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, निर्माता करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल होंगी।
प्रियंका के घर पर उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा और प्रोड्यूसर सृष्टि बहल पहुंच चुकी हैं । प्रियंका की सगाई की खबरों के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हो रही है । कहा जा रहा है कि आज निक प्रियंका को डेढ़ करोड़ की अंगूठी पहनाएंगे । सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रियंका को बधाई दे रहे हैं ।
A post shared by NICKYANKA’S LOVE (@nickyankaslove) on
A post shared by KarFashionista (@karfashionista) on
खबर है कि वेन्यू के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है । प्रियंका और निक ने सगाई में इंडियन कपड़े पहने हैं । प्रियंका के घर पर केटरर और मेहमान पहुंच चुके हैं । साथ ही घर में शिव पूजा भी शुरू हो गई है । बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, निक, प्रियंका से सगाई करने के लिए ही भारत आए हैं । निक के साथ उनके पैरेंट्स भी मुंबई पहुंच गए हैं । सभी इस वक्त प्रियंका के घर पर हैं प्रियंका और निक की सगाई की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर #Nickyanka भी ट्रेंड करने लगा ।
Blessed ❤️❤️#priyankachopra #nickjonas #engaged
A post shared by Biryani_man (@biryani_man) on
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
सुबह 9 बजे प्रियंका के घर पर पंडित जी पहुंच गए थे । उनके हाथ में पूजा सामग्री और मिठाई के डिब्बे भी देखे गए । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, निक सगाई के तुरंत बाद अमेरिका लौट जाएंगे । वहीं प्रियंका अभी कुछ समय मुंबई में ही रहेंगी । साथ ही अपने अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट The Sky Is Pink की शूटिंग करेंगी ।
#nickjonas with #priyankachopra at their engagement @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
प्रियंका के घर को लाइट से सजा दिया गया है । खबर ये भी है प्रियंका और अपनी सगाई की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगे। इतना ही नहीं प्रियंका और निक बंगले के बाहर मीडिया को पोज देने तक नहीं आए हैं । सगाई के बाद पंजाबी स्टाइल में रोका सेरेमनी और फिर लंच का इंतजाम किया गया है ।