अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं। 2007 में आई 'वेलकम' के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद से ही अक्षय कुमार ने प्रत्येक फिल्म के लिए 99 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करना शुरू कर दिया था। जिसकी वजह से उनकी नेट वर्थ में प्रत्येक वर्ष 15 से 20 फीसदी का इजाफा होने लगा और वह हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए। खिलाड़ी कुमार यहीं नहीं रुके। लॉकडाउन में जहां हर कोई अपने घरों में कैद था, तब अभिनेता लगातार काम कर रहे थे और इसी का फायदा उठाते हुए अभिनेता ने एक फिर अपनी फीस में बढ़ौतरी करते हुए प्रत्येक फिल्म के लिए 108 करोड़ रुपये से लेकर 112 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करना शुरू कर दिया।
Akshay Kumar: 'बच्चन पांडे' ने अक्षय कुमार को दिया झटका, घटानी पड़ गई फीस, अब इतने रुपये में करेंगे फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 25 May 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन