फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preeti Jhangiani talks About on her film Udaipur Files says Nobody should be scared

Preeti Jhangiani: 'किसी को भी डरने की जरूरत नहीं', फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर बोलीं प्रीति झंगियानी

Fri, 08 Aug 2025 11:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 08 Aug 2025 11:07 AM IST
सार

Udaipur Files: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' आखिर आज 08 अगस्त को रिलीज हो रही है। कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी यह फिल्म शुरुआत से विवादों में है। अब जब सिनेमाघरों में पहुंच रही है तो इसकी अदाकारा प्रीति झंगियानी ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Preeti Jhangiani talks About on her film Udaipur Files says Nobody should be scared
प्रीति झंगियानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शुरू से विवादों में फंसी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' आज शुक्रवार 08 अगस्त को रिलीज हो रही है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस फिल्म को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने से किया इनकार दिया है। आखिर फिल्म अब दर्शकों तक पहुंच रही है। इस फिल्म में काम कर रहीं अदाकारा प्रीति झंगियानी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

बीती रात रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग
कई बाधाओं का सामना करने के बाद फिल्म 'उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर' को आखिरकार हरी झंडी मिली है। कन्हैया लाल हत्याकांड के एक आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। फिल्म से पहले कल गुरुवार रात मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोलीं प्रीति झंगियानी
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' में विजय राज, प्रीति झंगियानी, कमलेश सावंत और मुश्ताक खान जैसे सितारे हैं। बीती रात स्क्रीनिंग में शामिल हुईं प्रीति झंगियानी ने फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने मीडिया से कहा, 'यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। किसी को भी सच बोलने से डरना नहीं चाहिए। मेरा मानना है कि इस फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है। इसमें इंसानी स्वभाव और हकीकत को दिखाया गया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी को कोई आपत्ति होनी चाहिए। फिल्म देखें और फिर कोई राय बनाएं'।

Kantara Chapter 1: 'कंतारा चैप्टर 1' से रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक हुआ आउट, ट्रेडिशनल लुक से जीता दिल

विज्ञापन

बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी है फिल्म
यह फिल्म राजस्थान के उदयपुर में हुए बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित है। साल 2022 में टेलर कन्हैयालाल की हत्या की गई थी। कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसके बाद उनकी दुकान में उन्हें बेरहमी से मार दिया गया। इस फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनाते ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed