Prateik-Imran: बॉलीवुड में इमरान खान की वापसी पर प्रतीक बब्बर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ तो पक रहा है...
इमरान के बॉलीवुड में वापसी करने की चर्चा तेज है। अब उनकी वापसी पर प्रतीक बब्बर ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विस्तार
प्रतीक बब्बर और इमरान खान ने 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जहां इमरान ने मुख्य भूमिका निभाई थी, वहीं प्रतीक की फिल्म में सहायक भूमिका थी। बीते कई वर्षो में प्रतीक विभिन्न परियोजनाओं में शामिल रहे हैं, जबकि इमरान अपनी 2015 की फिल्म 'कट्टी बट्टी' के बाद से बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि, इमरान के हालिया संकेतों से पता चलता है कि वह वापसी की योजना बना रहे हैं। अब उनके कमबैक पर प्रतीक बब्बर ने प्रतिक्रिया दी है।
इमरान के लिए क्या बोले प्रतीक
हाल ही में दिए साक्षात्कार में प्रतीक से इमरान की अभिनय में संभावित वापसी के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “हां, बिल्कुल, हमने फोन पर बात की थी। उसकी आवाज सुनकर अच्छा लगा। कुछ तो पक रहा है। हम सब उसे याद करते हैं। मैंने उसे छोड़ दिया था, लेकिन हमने एक सप्ताह पहले फोन पर बात की थी और मुझे लगता है कि कुछ पक रहा है।''
Jawan: मुकेश छाबड़ा ने गिनाईं शाहरुख खान की खूबियां, बोले- काम तो बहुत स्टार्स के साथ किया, लेकिन शाहरुख...
प्रतीक ने जताया प्यार
इसके साथ ही प्रतीक ने इमरान के लिए अपना प्यारा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, 'देश आपको बड़े पर्दे पर वापस देखना चाहता है, लेकिन गेंद आपके पाले में है।' दरअसल, इमरान खान पिछले महीने फिर से चर्चा में आए, जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कमबैक की संभावना के बारे में जीनत अमान की पोस्ट पर एक टिप्पणी की थी। अपने प्रशंसकों के समर्थन से प्रोत्साहित होकर इमरान ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के बारे में कहानियां साझा करना शुरू कर दिया।
Farah Khan: 'मैं हूं ना' को लेकर फराह खान का बड़ा खुलासा, इस सीन के लिए शाहरुख खान ने लिए थे पांच-छह टेक
इमरान खान की फिल्में
'जाने तू या जाने ना' के बाद इमरान ने 'आई हेट लव स्टोरीज', 'डेल्ही बेली' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, उनकी बाद की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रहीं, जिनमें विशाल भारद्वाज के जरिए निर्देशित 'मटरू की बिजली का मंडोला', मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', पुनित मल्होत्रा द्वारा निर्देशित 'गोरी तेरे प्यार में' और निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित 'कट्टी बट्टी' शामिल थीं। इन फिल्मों की असफलता के बाद इमरान ने अभिनय से दूरी बना ली।
Jawan: रियल हीरोज के लिए रखी गई 'जवान' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे एटली, फैंस का प्यार देख कहा- शाहरुख की वजह से..