फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prateek Kuhad cold mess in Barack Obama 2019 favourite songs list

प्रतीक कुहड़ का ये गाना बराक ओबामा का है साल 2019 का पसंदीदा, जानते ही गायक ने किया ये ट्वीट

Tue, 31 Dec 2019 04:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 31 Dec 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Prateek Kuhad cold mess in Barack Obama 2019 favourite songs list
Prateek Kuhad and Barack Obama - फोटो : twitter

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं। ओबामा ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने साल 2019 की अपनी पसंदीदा फिल्मों और टीवी शो के बारे में बताया। इन ट्वीट्स के जरिए ओबामा ने 'कोल्ड मैस' गाने को अपना पसंदीदा बताया। खास बात है जिस गाने की ओबामा ने तारीफ की है उसे भारतीय गायक प्रतीक कुहड़ ने गाया है। ओबामा के इस पोस्ट पर प्रतीक ने जवाब दिया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बराक ओबामा ने ट्वीट किया था- 'हिप-हॉप से लेकर द बॉस तक, यह इस साल के मेरे पंसदीदा गाने हैं। यदि आप लॉन्ग ड्राइव के समय या फिर वर्कआउट करते वक्त किसी गाने की कंपनी चाहते हैं तो इसमें ये आपकी मदद कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि यहां एक या दो ट्रैक हैं जो कि ट्रिक करता है।' इस पोस्ट के साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने एक लिस्ट भी साझा की है जिसमें उनके पसंदीदा गाने हैं। इस लिस्ट को ओबामा ने 'फेवरेट म्यूजिक ऑफ 2019' का नाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओबामा के इसी पोस्ट पर भारतीय गायक प्रतीक कुहड़ ने ट्वीट किया- 'यह अभी हुआ है और मुझे नहीं लगता कि मैं आज रात सोऊंगा। मुझे नहीं पता कि कैसे उनके पास 'कोल्ड मैस' गाना पहुंचा। बहुत शुक्रिया बराक ओबामा। मुझे नहीं लगता कि 2019 इससे बेहतर हो सकता है।' 

 

पसंदीदा म्यूजिक के अलावा ओबामा ने अपने पसंदीदा फिल्मों की भी सूची जारी की थी। इसमें ओबामा ने अपने प्रोडक्शन हाउस हायर ग्राउंड में बनी 'अमेरिकन फैक्ट्री' को सबसे ऊपर रखा था। ट्विटर पर शेयर की गई लिस्ट में 18 फिल्मों सहित 3 टीवी शो के नाम शामिल हैं।
 

स्विटजरलैंड में वरुण धवन से मिले अनुष्का-विराट, इस सेलिब्रिटी ने किया कमेंट- 'दिल्ली ही आ जाते'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed