फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pornography case Sherlyn Chopra questioned in Raj Kundra says she wants justice for victims

Raj Kundra Case: शर्लिन चोपड़ा से पुलिस ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राज कुंद्रा पर सेक्शुअल असॉल्ट के लगाए थे आरोप

Sat, 07 Aug 2021 12:32 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 07 Aug 2021 12:32 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के कटघरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
pornography case  Sherlyn Chopra questioned in Raj Kundra says she wants justice for victims
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के कटघरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल जोरों पर है। पुलिस लगातार यही दावा कर रही है कि राज कुंद्रा ही इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों से पूछताछ चल रही है। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को भी समन भेजा था।

विज्ञापन


ऐसे में शुक्रवार को पुलिस ने मुंबई में शर्लिन चोपड़ा से लंबी-चौड़ी पूछताछ की है।  खबरों की मानें तो शर्लिन के साथ पुलिस की पूछताछ 12 बजे शुरू हुई थी जो शाम 8 बजे तक चली है। खबरों की मानें तो शर्लिन ने बताया, 'आज मैं मुंबई पुलिस से मिलने पहुंची थी जहां उन्होंने मुझसे राज कुंद्रा के केस से जुड़े और आर्मस्प्राइम मीडिया को लेकर कई सारे सवाल पूछे। ' उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस को कई बड़ी जानकारियां दी हैं, क्योंकि वो इस रैकेट में फंसने वाली लड़कियों की मदद करना चाहती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 अभिनेत्री से पुलिस से कहा था कि वो उनसे जितने चाहे उतने सवाल पूछ सकते हैं।  इस दौरान एक्ट्रेस ने राखी सावंत के बारे में भी विरोध करते हुए कहा कि, राखी को बिना जांच पड़ताल किए बिना किसी के बारे में कोई भी बात नहीं कहनी चाहिए। '

बता दें, शर्लिन चोपड़ा मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करने पहुंची थीं। शर्लिन ने राज कुद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए थे। शर्लिन का कहना था कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा उन्हें जबरदस्ती किस करने लगे थे, वह इसका विरोध कर रही थीं। उन्होंने राज से रुकने के लिए कहा क्योंकि वह डरी हुई थी लेकिन जब वह नहीं माने तो वह उन्हें धक्का देने में कामयाब रहीं और वॉशरूम में जाकर खुद को बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed