फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pop star katy perry slammed for posting goddess photo on instagram

केटी पेरी ने शेयर की मां काली की तस्वीर, यूजर्स बोले- 'अपमान मत कीजिए'

Thu, 20 Apr 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Thu, 20 Apr 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
pop star katy perry slammed for posting goddess photo on instagram
केटी पेरी

इंटरनेशनल पॉप स्टार केटी पेरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिससे भारतीयों की भावनाएं आहत हो गईं। फिर भारतीयों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, केटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काली मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Current Mood (वर्तमान मूड)।

विज्ञापन


केटी की शेयर की हुई ये तस्वीर भारतीय यूजर्स को पसंद नहीं आई। उन्होंने केटी की आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय देवियों का अपमान मत कीजिए। इसे मूड नहीं कहा जा सकता है। कुछ तो वैल्यू रखिए। प्लीज ये पोस्ट डिलीट कर दीजिए।'
विज्ञापन


वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसी धार्मिक तस्वीर का प्रयोग अपने मूड को दर्शाने के लिए करना ठीक नहीं है। दूसरे यूजर ने‌ लिखा कि यह हिंदू समुदाय के लिए थोड़ा आपत्तिजनक है। पता नहीं आप क्या कहना चाहती थीं मगर यह शक्ति और बहादुरी का प्रतीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केटी पेरी की इस पोस्‍ट पर भारतीय और विदेशी यूजर्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें अपशब्‍दों का खूब इस्‍तेमाल किया गया। कुछ यूजर्स ने केटी पेरी का बचाव करते हुए कहा कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। एक फैन ने लिखा, ”मैम, प्‍लीज इस नफरत पर ध्‍यान मत दीजिए। बता दें कि केटी ने साल 2010 में रसेल ब्रांड से हिंदू रीति-रिवाज से राजस्‍थान में विवाह किया था। लेकिन अबा दोनों अलग हो गए हैं। 

 

 

current mood

A post shared by KATY PERRY (@katyperry) on



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed