Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की फिल्म के सेट से लीक हुई ऐश्वर्या राय की तस्वीर, रॉयल लुक पर दिल हार बैठे फैंस
बॉलीवुड की सुपर टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 'पोन्नियन सेल्वन' से वर्षों बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।
विस्तार
मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर इसके बजट तक हर एक चीज की चर्चा जोरों पर है। फिल्म में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े-बड़े स्टार्स काम करने वाले हैं, जिनमें से एक हैं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन। बॉलीवुड की सुपर टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या 'पोन्नियन सेल्वन' से वर्षों बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। दर्शक अभिनेत्री को एक बार फिर अभिनय करते देखने के लिए बेताब हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
'पोन्नियन सेल्वन' के सेट से इंस्टाग्राम पर वायरल होती इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने लहंगा और ज्वेलरी पहनी हुई है और वह सेट पर कैमरे के पास बैठकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ फिल्म की टीम से भी कोई व्यक्ति पोज देता दिख रहा है। फैंस को ऐश्वर्या के फर्स्ट लुक की तरह ही यह तस्वीर भी खूब पसंद आ रही है और वह इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
आपको बता दें फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नंदिनी के किरदार में नजर आने वाली हैं। 'पोन्नियन सेल्वन' में रानी का रोल निभाने वाली ऐश्वर्या के शाही लुक पर काफी काम किया गया है। इतना ही नहीं उनके लुक को भव्यता देने के लिए अभिनेत्री की ज्वेलरी पर भी काफी मेहनत की गई है। ऐश्वर्या की ज्वेलरी को बनाने में महीनों का समय लगा है। इस तरह से ऐश्वर्या राय बच्चन को 10वीं सदी की रानी दिखाने के लिए मेकर्स ने काफी मेहनत की है।
मणिरत्नम के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा तृषा कृष्णन, विक्रम और कार्थी जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 500 करोड़ रुपये के मेगा बजट में बन रही यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।