फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ponniyin Selvan 2: Mani Ratnam Aishwarya Rai film Anthem Song in AR Rehman Voice Released Video Goes Viral

Ponniyin Selvan 2: 'पीएस-2' का एंथम सॉन्ग रिलीज, ए आर रहमान की जादुई आवाज में खोए फैंस

Sat, 15 Apr 2023 10:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Apr 2023 10:16 PM IST
सार

'पोन्नियिन सेल्वन 2' का एंथम सॉन्ग आज रिलीज हो गया है। इस गाने को गुलजार साहब ने लिखा है।

विज्ञापन
Ponniyin Selvan 2: Mani Ratnam Aishwarya Rai film Anthem Song in AR Rehman Voice Released Video Goes Viral
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ की बहुचर्चित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का फैंस बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर नई अपडेट यह है कि आज इसका एंथम सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने को ऑस्कर विजेता सिंगर ए आर रहमान ने अपनी जादुई आवाज में गाया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब इसका एंथम सॉन्ग आउट हो गया है। 

विज्ञापन

Salman Khan: जब टैक्सी ड्राइवर को किराया दिए बिना गायब हो गए सलमान खान, कई साल बाद मुलाकात होने पर लौटाए पैसे
विज्ञापन


गाने को मिल रहा खूब प्यार
गाने के वीडियो में भी ऑस्कर अवॉर्ड विनर ए आर रहमान की झलक देखी जा सकती है। रिलीज के साथ ही इस एंथम सॉन्ग को लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। एरआर रहमान के अलावा इसे अरिजीत सिंह और बेनी दयाल ने भी अपनी शानदार आवाज से सजाया है। गाने के वीडियो को देखकर भी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को ये गाना काफी पसंद आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्या 3 की शूटिंग को तैयार सुष्मिता और रणबीर को किस करने पर आलिया ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

गुलजार साहब ने लिखा है एंथम सॉन्ग
इस गाने की खास बात यह है कि इसे गुलजार साहब ने लिखा है। वायरल हो रहे इस एंथम सॉन्ग को सुनने के बाद लोग एआर रहमान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। गौरतलब है कि हिंदी के अलावा इस गाने को तमिल, तेलुगू और अन्य कई भाषा में भी रिलीज किया गया है। एंथम सॉन्ग ने फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।
FWICE: समझिए फिल्म यूनियनों की मदर बॉडी फेडरेशन की क्रोनोलॉजी, अध्यक्ष तिवारी ने गिनाए भविष्य के अपने इरादे

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'पोन्नियिन सेलवन 2' के इस एंथम सॉन्ग के रिलीज इवेंट के दौरान विक्रम, कार्थी, जयराम रवि और तृष्णा कृष्णन जैसे कई कलाकार मौजूद रहे। पिछले साल रिलीज हुई पोन्नियिन सेलवन के पार्ट-1 ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब इसकी अगली कड़ी के रूप में 'पीएस 2' आ रही है। 28 अप्रैल को फैंस को ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed