फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police arrested a Man from Mumbai for cheating Bollywood actor Annu Kapoor in cyber fraud

Annu Kapoor: अन्नू कपूर से धोखाधड़ी के आरोप में शख्स गिरफ्तार, बैंक खाते से उड़ाए थे 4.36 लाख रुपये

Wed, 23 Nov 2022 08:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 23 Nov 2022 08:49 PM IST
सार

 कुछ महीने पहले अन्नू कपूर को एक शख्स ने फोन पर जानकारी दी थी कि उनका केवाईसी अपडेट नहीं है। इसके बाद उसने अभिनेता से बैंक डिटेल्स और ओटीपी शेयर करने को कहा था।

विज्ञापन
Police arrested a Man from Mumbai for cheating Bollywood actor Annu Kapoor in cyber fraud
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर को बैंक केवाईसी विवरण अपडेट करने के बहाने कथित तौर पर 4.36 लाख रुपये  की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी लगभग दो महीने बाद मुंबई के अंधेरी से की है। आरोपी का नाम आशीष पासवान है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। बैंक और पुलिस के त्वरित कार्रवाई के बाद 3.08 लाख की राशि को फ्रीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन

Drishyam 2 Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' की मजबूत पकड़ बरकरार, बुधवार को फिल्म ने की इतनी कमाई

विज्ञापन

बता दें कि कुछ महीने पहले अन्नू कपूर को एक  शख्स ने फोन पर जानकारी दी थी कि उनका केवाईसी अपडेट नहीं है। इसके बाद  उसने अभिनेता से बैंक डिटेल्स और ओटीपी शेयर करने को कहा था। अन्नू ने उसे बैंक का कर्मचारी समझकर सारी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद उनके खाते से सारे पैसे निकाल लिए गए। अभिनेता को इस बात की जानकारी बैंक के कस्टमर केयर से फोन आने के बाद हुई। बैंक की तरफ से आई कॉल से उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट के साथ छेड़छाड़ हुई है और उनके खाते से पैसे निकाले गए हैं। बाद में उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
Shaktimaan: फुस्स हो गईं सिद्धांत चतुर्वेदी को ‘शक्तिमान’ बनाने की कोशिशें, रणवीर के साथ फाइनल हुआ ये निर्देशक

वर्क फ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वह साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'चेहरे' में नजर आए थे। फिल्म में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर ने जल्द ही हम दो हमारे बारह और सब मोह माया है में नजर आने वाले हैं।
Hit 2 Trailer: साउथ की इस फिल्म में दिखेगी श्रद्धा मर्डर केस की झलक, रिलीज हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed