पूर्व पीएम राजीव गांधी ने नई सिंगर को भेजा था खत, अलीशा चिनॉय को लेकर लिखी थी ये खास बात
PM Rajiv Gandhi And Singer Alisha Chinai: सिंगर अलीशा चिनॉय को एक बार पीएम राजीव गांधी ने एक थैंक्यू लेटर लिखा था। आइए जानते हैं इस लेटर में क्या था?
विस्तार
सिंगर अलीशा चिनॉय अपनी शानदार आवाज के लिए जानी जाती हैं। कम ही लोगों को यह बात पता है कि एक बार पीएम राजीव गांधी ने सिंगर अलीशा चिनॉय को अपने हाथ से लिखा हुआ एक थैंक्यू लेटर भेजा था। हाल ही में सिंगर ने इस बारे में बताया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 1989 में एक शो में कई बेहतरीन आर्टिस्ट मौजूद थे। इस शो में पीएम राजीव गांधी भी आए हुए थे।
इस शो में सिंगर की पीएम राजीव गांधी से मुलाकात हुई। उन्होंने उनके साथ तस्वीरें लीं। इस बीच उन्हें पता चला कि पीएम गानों के बहुत शौकीन हैं। ऐसे में उन्होंने हिंदी गानों का एक कैसेट राजीव गांधी को गिफ्ट किया। इसके जवाब में राजीव गांधी ने 27 मई 1989 को अलीशा चिनॉय को एक थैंक्यू लेटर भेजा। लेटर में उन्होंने अलीशा को कैसेट के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा कि उन्हें वह गाने बहुत पसंद आए। राजीव गांधी ने अलीशा के गानों की तारीफ भी की।
आपको बता दें कि अलीशा ने बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन गाने गाए हैं। उन्होंने 'कजरा रे', 'क्रेजी किया रे', और 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' जैसे गाने गाए हैं।