बैट लेकर मैदान में कूदे अजहर, संगीता को ढूंढ़ रहे हैं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सफलतम कप्तानों में से एक मुहम्मद अजरुद्दीन एक बार फिर मैदान में उतर गए हैं। लेकिन दुविधा ये है कि मैदान में दूर-दूर तक संगीता बिजलानी नजर नहीं याद आ रही। अब अजहर बैठ उठाएं तो कैसे।
आपका खयाल होगा जब क्रिकेट मैच के दौरान अहजर का मनोबल गिरता था, तो स्टेडियम बैठी संगीता उनका उत्साह बढ़ाती थी। लेकिन फिलहाल ये उत्साह बढ़ाने वाली नहीं मिल पा रही है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं मुहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बन रही फिल्म 'अजहर' की। फिल्म में अजहर की भूमिका इमरान हाशमी निभा रहे हैं। फिल्म का पोस्टर लॉन्च हो गया है, प्रीव्यू भी हो गया। अजहर ने खुद इमरान को अपनी एक्टिंग करने की ट्रेनिंग देना भी शुरू कर दिया है।
लेकिन फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार कौन निभाएगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है। एकता कपूर अब भी हीरोइनों का ऑडिशन कर रही हैं। बीच में खबर आई थी कि नरगिस फाकरी को चुन लिया गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। अब भी संगीता का कोई अता पता नहीं हैं।
इमरान हाशमी में है क्रिकेटर बनने की खूबी?
'अजहर' में क्रिकेटर अजहरूद्दीन का किरदार निभा रहे इमरान हाशमी खुद भी क्रिकेटर हैं। लेकिन इमरान कभी गली क्रिकेट से आगे नही बढ़ पाए। हालांकि इमरान हाशमी का कहना है कि वह स्कूल के दिनों में वह क्रिकेट को काफी पसंद करते थे।
इन दिनों इमरान पर अजहर का काफी असर दिख रहा है। फिल्म के प्रचार में इमरान की शर्ट के कॉलर खडे़ रहते हैं। ज्यादातर मौकों पर अजहरूद्दीन भी इमरान के साथ ही देखे जा रहे हैं इससे साफ है कि अजहरूद्दीन भी फिल्म में रूचि ले रहे हैं।
धोनी की बायोपिक बन रही है, इमरान को नहीं पता!
इन दिनों इमरान लगातार क्रिकेट के बारे में बात कर रहे हैं। वो क्रिकेट सीख भी रहे हैं। लेकिन भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म के बारे में उन्हे कोई जानकारी नही है। इमरान धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म से संबधित सवालों का जवाब नही दे पाए।
इस समय बॉलीवुड में क्रिकेट से जुड़ी तीन फिल्में बन रही हैं। अजहरूद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर फिल्में बन रही हैं। जबकि एक फिल्म 1983 के विश्वकप की विजेता टीम पर बन रही है।
अजहर ने की क्रिकेट को समझने में मदद
इमरान हाशमी का कहना है कि अजहरूद्दीन ने उनकी काफी मदद की है। क्योंकि बिना क्रिकेट को जाने आप एक क्रिकेटर का रोल नही निभा सकते। अजहर ने उन्हे क्रिकेट की बारीकियां बताईं।
अजहरूद्दीन 1990 के दशक में भारतीय टीम के कप्तान रहे। सन् 2000 में मैच फिक्सिंग स्कैंडल में फंसने के बाद अजहर का कैरियर खत्म हो गया था। 2012 में अजहर को मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी कर दिया था।