Mani Nagraj: साउथ इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, तमिल डायरेक्टर मणि नागराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मणि नागराज को अपनी आगामी फिल्म वासुविन गरबिनीगल की रिलीज का इंतजार था। जेवियर ब्रिटो द्वारा निर्मित यह फिल्म मलयालम में बनी जचरियायुडे गरभिनिकल की आधिकारिक तमिल रीमेक है। वासुविन गरबिनिगल में नेया नाना गोपीनाथ, सीता, वनिता विजयकुमार और अनिखा सुरेंद्रन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एडिटर टीएस सुरेश ने ट्विटर पर मणि नागराज के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'गौतम वासुदेव मेनन के पूर्व सहयोगी, फिल्म-निर्देशक मणि नागराज के निधन के बारे में जानकर हैरान और दुखी हूं। उन्होंने ही मुझे पोस्ट-प्रोडक्शन की मूल बातें सिखाईं। एक अच्छे दोस्त और एक महान शिक्षक बहुत जल्द चले गए। रेस्ट इन पीस, मणि जी। आपकी कमी खलेगी।'
Shocked & saddened to know about the passing away of film-director Mani Nagaraj, former associate of Gautham Vasudev Menon. He's the one who taught me the basics of post-production. A good friend & a great teacher gone too soon. Rest in Peace, Mani Ji. You will be missed. 💔🕯️🌹
विज्ञापन विज्ञापन— T.S.Suresh (@editorsuresh) August 25, 2022
वहीं, गीतकार पार्वती ने लिखा, 'पेंसिल के निर्देशक मणि नागराज के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। गहरी संवेदना जीवी प्रकाश कुमार और उनसे जुड़े सभी लोगों को।' गौरतलब है कि मणि नागराज को उनकी फिल्म पेंसिल के लिए जाना जाता है। यह फिल्म साल 2016 में आई थी। फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार नजर आए थे। यह मणि की डेब्यू फिल्म थी।
So sorry to know about the passing of director of Pencil, Mani Nagaraj. Deepest condolences @gvprakash and everyone associated with him.
— Lyricist Parvathy (@theparvathy) August 25, 2022
मणि नागराज को अपनी आगामी फिल्म वासुविन गरबिनीगल की रिलीज का इंतजार था। जेवियर ब्रिटो द्वारा निर्मित यह फिल्म मलयालम में बनी जचरियायुडे गरभिनिकल की आधिकारिक तमिल रीमेक है। वासुविन गरबिनिगल में नेया नाना गोपीनाथ, सीता, वनिता विजयकुमार और अनिखा सुरेंद्रन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जकारिया और उनके जिंदगी में आने वाली पांच महिलाओं के जीवन की घटनाओं को बताती है।