फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Peddi Movie Actor Ram Charan Share Experience With Prime Minister Narendra Modi Meeting At Delhi Event

रामचरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताई थी फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी, क्या रही उनकी प्रतिक्रिया?

Fri, 29 May 2026 03:31 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 29 May 2026 03:31 PM IST
सार

Ram Charan Movie Peddi Story: गुरुवार को दिल्ली में फिल्म ‘पेद्दी’ की एक प्रेस मीट हुई। इस मौके पर रामचरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई एक खास मुलाकात और उससे जुड़ा किस्सा साझा किया।   
 

विज्ञापन
Peddi Movie Actor Ram Charan Share Experience With Prime Minister Narendra Modi Meeting At Delhi Event
पिछले साल रामचरण ने की थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

विस्तार

अभिनेता रामचरण की दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पेद्दी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। रामचरण ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है, अपने किरदार में ढलने के लिए रात-दिन मेहनत की। हालिया एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने बताया कि फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी किया था। यह मुलाकात पिछले साल हुई थी। इस मुलाकात के अनुभव को हालिया इवेंट में रामचरण ने शेयर किया है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने रामचरण को बताई एक प्रेरणादायी कहानी 
‘पेद्दी’ के इवेंट में रामचरण ने कहा, ‘पिछली बार जब मैं दिल्ली आया था तो माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मिला। उन्होंने मुझसे पूछा कि 'पेद्दी' फिल्म किस बारे में है? मैंने उन्हें बताया कि यह हमारे विकसित भारत और गांवों को सशक्त बनाने के बारे में है। उसके बाद प्रधानमंत्री जी ने मुझे पश्चिम बंगाल की एक कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि दशकों पहले एक छोटे से गांव के एक फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गांव के 85 से ज्यादा लोग फुटबॉल खेलते हैं।’ 

विज्ञापन
Trending Videos

Peddi Movie Actor Ram Charan Share Experience With Prime Minister Narendra Modi Meeting At Delhi Event
'पेद्दी' फिल्म में राम चरण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

रामचरण ने एथलीट्स को लेकर कही बड़ी बात 

फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के दौरान ही रामचरण ने भी एक इंस्पायरिंग स्टोरी बताई। वह कहते हैं, ‘भारत में हमारी तीरंदाजी टीम में ज्यादातर एथलीट आदिवासी हैं। उनमें धनुष और तीर चलाने की प्रतिभा होती है। उनमें से कोई भी शहरों से नहीं है, वे आदिवासी समुदायों से आए हैं। तीरंदाजी अधिकारियों ने गांवों और आदिवासियों के बीच उस प्रतिभा को पहचाना और यह एक समझदारी भरा कदम था।’ 
बता दें कि फिल्म ‘पेद्दी’ में रामचरण क्रिकेट खेलते दिखेंगे, पहलवानी करते भी नजर आएंगे।


कब रिलीज होगी फिल्म ‘पेद्दी’?

रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में देव्येंदु और जान्हवी कपूर के अलावा बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed