फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Payal Kapadia nominated for All We Imagine As Light at prestigious DGA Awards in first time director category

All We Imagine As Light: एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार पर पायल कपाड़िया की दावेदारी, डीजीए अवॉर्ड में मिला नामांकन

Thu, 09 Jan 2025 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jan 2025 11:38 AM IST
सार

Payal Kapadia: गोल्डन ग्लोब्स 2025 में पायल कपाड़िया अवॉर्ड पाने से चूक गईं। मगर, अब एक और प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए उन्हें नामांकन मिला है। पायल को डीजीए अवार्ड्स में ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए नॉमिनेशन मिला है।

विज्ञापन
Payal Kapadia nominated for All We Imagine As Light at prestigious DGA Awards in first time director category
पायल कपाड़िया-ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' जब से रिलीज हुई है, तब से चर्चा में है। कई अवॉर्ड इसकी झोली में आ चुके हैं तो कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों में नामांकन हासिल कर चुकी है। 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने ‘ग्रांड प्रिक्स’ अवॉर्ड झटका। फिर इसे 82वें गोल्डन ग्लोब में भी नामांकन मिला, हालांकि, अवॉर्ड हासिल करने से यह फिल्म चूक गई। गोल्डन ग्लोब के बाद पायल कपाड़िया को अब प्रतिष्ठित DGA अवॉर्ड में नामांकन मिला है। 

विज्ञापन

इस श्रेणी में मिला नामांकन
डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डीजीए) ने 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए पायल कपाड़िया को आगामी 2025 पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया है। पायल को पहली बार निर्देशक श्रेणी में यह नामांकन मिला है। डीजीए अवॉर्ड्स में नामांकन की खबर ऐसे वक्त आई है, जब कुछ दिन पहले ही कपाड़िया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - मोशन पिक्चर का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने से रह गईं।

यह खबर भी पढ़ें:
OTT 2025: साल 2025 में एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी ये वेब सीरीज, जानें कब और कहां होंगी स्ट्रीम

विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे होगा मुकाबला
अमेरिकी मोशन पिक्चर इंडस्ट्री और विदेशों में फिल्म और टीवी निर्देशकों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक मनोरंजन गिल्ड डीजीए बुधवार रात 8 जनवरी को  नामांकन की घोषणा की। पायल का मुकाबला इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त हस्तियों से होगा। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी में अन्य नामांकित शख्सियतों में 'माई ओल्ड ऐस' के लिए मेगन पार्क, 'निकेल बॉयज' के लिए रेमेल रॉस, 'आर्मंड' के लिए हाफडान उल्मन टांडेल और 'Didi'के लिए सीन वांग शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Qamar Jalalabadi: 7 साल की उम्र में लिखने लगे थे कविता, नूरजहां से लेकर लता मंगेशकर तक ने गाए जलालाबादी के गीत

विज्ञापन

इस ओटीटी पर देखें फिल्म
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का निर्देशन पायल कपाड़िया ने किया है। यह उनके द्वारा निर्देशित पहली फीचर फिल्म है। इसमें कनी कुश्रुति , दिव्या प्रभा , छाया कदम , हृदु हारून और अजीज नेदुमांगड जैसे कलाकार हैं। फिल्म को फ्रांस, भारत, नीदरलैंड और लग्मबर्ग के चार निर्माताओं ने मिलकर बनाया है। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

संबंधित वीडियो



यह खबर भी पढ़ें:
Emergency: 'इमरजेंसी के लिए थिएटर चुनना एक गलती थी', फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने क्यों कही यह बात?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed