Nora Fatehi: नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज पर किया था मानहानि का मुकदमा, अब 25 मार्च को होगी मामले की सुनवाई
नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज पर मानहानि का केस दायर किया था। अब दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नोरा के मानहानि की शिकायत पर सुनवाई 25 मार्च के लिए तय कर दी है।
विस्तार
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले को लेकर नोरा फतेही काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस मामले में नोरा ने जैकलीन फर्नांडीज पर मानहानि का केस दायर किया था। अब दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नोरा फतेही के मानहानि की शिकायत पर सुनवाई 25 मार्च के लिए तय कर दी है। अभिनेत्री का कहना था इस मामले में उनका नाम गलत तरीके से घसीटा गया है।
The Patiala House Court of Delhi lists the hearing on a defamation complaint filed by Bollywood actor Nora Fatehi for March 25, 2023. Nora recently filed a defamation suit against Jacqueline Fernandez and various media organisations in Delhi Court.
विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/3YNGWBG775 — ANI (@ANI) January 21, 2023
अभिनेत्री नोरा फतेही ने हाल ही में दिल्ली कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज और विभिन्न मीडिया संगठनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। नोरा ने शिकायत में दावा किया है कि 200 करोड़ के ठगी के मामले में उनका नाम जबरदस्ती लाया गया है। उनका सुकेश से कोई ताल्लुक नहीं है। नोरा ने कहा कि वह सुकेश को उसकी पत्नी लीना मारिया पॉस के जरिए ही जानती थीं।
वहीं,जैकलीन फर्नांडीज के वकील पहले इस मामले में कह चुके हैं कि नोरा फतेही को कोई गलतफहमी हुई है। उनका कहना था कि जैकलीन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ी तो जैकलीन भी नोरा पर मानहानि का केस दर्ज कर सकती है। वहीं, हाल ही में जैकलीन ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए थे। उन्होंने कहा कि सुकेश ने उनका करियर बर्बाद कर दिया।