फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan World Wide Collection Shahrukh Khan deepika John Abraham Film Crosses 950 crore mark at box office

Pathaan Worldwide Collection: रुकने के मूड में नहीं 'पठान'! फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 950 करोड़ के पार

Mon, 13 Feb 2023 09:32 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Feb 2023 09:32 AM IST
सार

सिद्धार्थ आनंद निर्देशित और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' में दर्शकों को किंग खान के साथ ही एक्शन और थ्रिल का भरपूर डोज देखने को मिला है। फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Pathaan World Wide Collection Shahrukh Khan deepika John Abraham Film Crosses 950 crore mark at box office
पठान - फोटो : social media

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर बीती 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। 'पठान' धुआंधार कमाई करते हुए लगातार कई रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए नए मुकाम हासिल कर चुकी है। इसके बाद अभी भी शाहरुख खान की 'पठान' रुकने के मूड में दिखाई नहीं दे रही है। सिनेमाघरों में तीन हफ्ते से ज्यादा वक्त बिताने के बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां फिल्म पठान की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है तो वहीं तीन हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म का जलवा कम नहीं हुआ है। वीकएंड पर भारत में इसकी कमाई में देखे गए उछाल के बाद अब इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में नया आयाम रच दिया है।

विज्ञापन

Pathaan World Wide Collection Shahrukh Khan deepika John Abraham Film Crosses 950 crore mark at box office
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ आनंद निर्देशित और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' में दर्शकों को किंग खान के साथ ही एक्शन और थ्रिल का भरपूर डोज देखने को मिला है। फिल्म पहले दिन से दर्शकों को लुभा रही है। इसके साथ ही यह भी बता रही है कि शाहरुख खान का स्टारडम अभी भी दुनियाभर में जिंदा है। 'दंगल', 'केजीएफ 2' सरीखी फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली 'पठान' ने वैश्विक स्तर पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है, जो काबिले तारीफ है। दरअसल, 'पठान' ने वैश्विक स्तर पर 950 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि 'पठान' जल्द ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मारने वाली है। 
Bigg Boss 16: स्टैन के विनर बनने पर मचा बवाल, तो हार कर भी जीत गईं प्रियंका, 25 लाख के साथ मिला बड़ा ब्रेक!

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan World Wide Collection Shahrukh Khan deepika John Abraham Film Crosses 950 crore mark at box office
फिल्म पठान - फोटो : social media

'पठान' दुनियाभर में उम्दा प्रदर्शन करने के साथ ही भारत में भी, अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां कुछ दिन पहले तक फिल्म सुस्त पड़ गई थी, वहीं रविवार को 'पठान' के कलेक्शन में जबर्दस्त उछाल देखा गया है। तीसरे रविवार को 'पठान' ने 13 करोड़ रुपये कमाकर सबको हैरान कर दिया है, जिसके बाद इसका कलेक्शन 489.05 करोड़ रुपये हो गया है। पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज हुई थी और यह हिंदी सिनेमा में कई रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही। 'पठान' ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है, लेकिन अभी भी बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए इसकी दौड़ जारी है। 

विज्ञापन

Pathaan World Wide Collection Shahrukh Khan deepika John Abraham Film Crosses 950 crore mark at box office
फिल्म पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इसका आंकड़ा अभी भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करती हुई नजर आ रही है। ऐसे में यह फिल्म अभी भी आने वाली फिल्मों के लिए खतरा बनी हुई है। 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार साथ नजर आए हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में चौथी किस्त है। 
Movie Release This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 19 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed