फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti Chopra Shares special recipe Of paratha On too many requests Know Details

Parineeti Chopra: कुकिंग मास्टर बनीं परिणीति चोपड़ा, फैंस की डिमांड पर शेयर की दाल पराठे की स्पेशल रेसिपी

Mon, 07 Jul 2025 05:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

Parineeti Chopra Shares Paratha Recipe: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आज सोमवार को स्पेशल परांठा रेसिपी शेयर की है। इसे उन्होंने दाल से बनाया है।

विज्ञापन
Parineeti Chopra Shares special recipe Of paratha On too many requests Know Details
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra

विस्तार

परिणीति चोपड़ा की अभिनय प्रतिभा से दर्शक वाकिफ हैं। उन्होंने 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद कई दमदार फिल्मों में काम किया है। परिणीति कुकिंग में भी माहिर हैं। इसकी झलक उन्होंने आज सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है।

विज्ञापन

फैंस ने की गुजारिश
परिणीति चोपड़ा ने स्पेशल दाल परांठा बनाया है। फैंस की गुजारिश पर उन्होंने इसकी रेसिपी भी शेयर की है। परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इसमें प्लेट में परांठे रखे हैं। परिणीति ने इसके साथ लिखा है, 'बहुत सारी गुजारिशों के बाद रेसिपी हाजिर है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

बची हुई दाल से बनाए पराठे
परिणीति ने आगे लिखा है, 'कल की बची हुई दाल को आटे के साथ मिलाएं। पानी नहीं डालना है। इससे आटा तैयार करें और परांठे बनाइए'। परिणीति ने बताया कि दाल परांठा उनका फेवरेट है। अभिनेत्री ने फैंस से पूछा है, 'और किसको दाल परांठा पसंद है'?

Spirit: प्रभास की स्पिरिट को लेकर आया नया अपडेट, फिल्म में शामिल होंगे कोरियन अभिनेता

विज्ञापन

ओटीटी सीरीज में नजर आएंगी परी
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपनी आगामी सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। वे एक्शन थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके जरिए परिणीति ओटीटी सीरीज में पहली बार काम कर रही हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति के अलावा सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी और ताहिर राज भसीन नजर आएंगे। इस साल फरवरी में सीरीज का एलान किया गया था।

अमर सिंह चमकीला में आईं थीं नजर
परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार निर्देशक इम्तियाज अली की बायोग्राफिकल फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में परिणीति और दिलजीत के काम की जमकर तारीफ हुई थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो परिणीति ने पॉलिटीशियन राघव चड्ढा से शादी रचाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed