फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: This is when Priyanka Chopra is expected to arrive in India

Parineeti-Raghav Wedding: परी की शादी में कब आएंगी उनकी मिमी दीदी? इस दिन शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

Wed, 20 Sep 2023 10:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Sep 2023 10:53 AM IST
सार

परिणीति-राघव चड्ढ़ा की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा कब पहुचेंगी?

विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: This is when Priyanka Chopra is expected to arrive in India
प्रियंका चोपड़ा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिणीति चोपड़ा जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। इन दिनों बी-टाउन से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इनकी शादी के चर्चे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। दोनों के आशियाने सज गए हैं और परिणीति के हाथों पर राघव के नाम की मेहंदी भी सज गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोस्तों और मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। मगर, परी की मिमी दीदी आखिर कब आएंगी? आइए जानते हैं

विज्ञापन


इस दिन आएंगी प्रियंका
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढ़ा की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। यूं तो शादी की तमाम तैयारियों को बहुत निजी रखा जा रहा है। लेकिन, हर कोई यह जानना चाह रहा है कि इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा कब पहुचेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका 23 सितंबर को भारत आएंगी और शादी के जश्न में हिस्सा लेने के लिए सीधे उदयपुर के लिए रवाना होंगी। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा परिणीति और राघव की दिल्ली में हुई सगाई में भी शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

Govinda: 'मैं शीशे के सामने खुद को थप्पड़ मार रहा था...,' गोविंदा ने 100 करोड़ी फिल्म को ठुकराने का किया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


निक जोनस भी होंगे शामिल?
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निक जोनस अपनी साली साहिबा की शादी में शामिल होने के लिए अपने शेड्यूल में बदलाव करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से ऐसा भी हो सकता है कि वह शादी में न आ पाएं। रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि प्रियंका बिल्कुल ऐन मौके पर शादी में पहुंचेंगी, लेकिन लेकिन वह दूर रहते हुए भी अपनी बहन की शादी की सभी तैयारियों से जुड़ी हुई है।
Shoaib Ibrahim: तबीयत खराब होने के बाद अब इस हाल में हैं शोएब, एक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

मालती भी आएंगी मौसी की शादी में
सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, बल्कि मालती भी अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आ रही हैं। बता दें कि परी-राघव 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी लीला होटल में होगी। शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। पकवानों की बात करें तो कपल की शादी में मेहमानों को पूरी तरह से पंजाबी स्वाद चखने को मिलेगा।
Katrina-Vicky: पत्नी कटरीना के साथ इस तरह की फिल्म करना चाहते हैं विक्की, खुद खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed