फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Papon Health Update Singer makes speedy recovery Leave for UK as he discharged from hospital

Papon Health Update: सिंगर पापोन ने दी बीमारी को मात, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भरी इस देश की उड़ान

Sun, 14 May 2023 04:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 14 May 2023 04:21 PM IST
सार

सिंगर पापोन ने बीमारी को मात दे दी है। साथ ही अस्पताल से छुट्टी मिलते ही विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Papon Health Update Singer makes speedy recovery Leave for UK as he discharged from hospital
पापोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर सिंगर पापोन को लेकर बीते दिन एक चिंतित करने वाली खबर सामने आई। 'मोह मोह के धागे' और 'हमनवा' जैसे गानों के लिए पहचाने जाने वाले पापोन ने बेटे पुहोर के साथ एक तस्वीर साझा कर खुद के मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी दी। हालांकि, पापोन ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्हें किस कारण से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वहीं, अब सिंगर ने नए पोस्ट के जरिए खुद का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। 

विज्ञापन

पापोन अस्पताल से डिस्चार्ज

रिपोर्ट की मानें तो, 11 मई को पेट की बीमारी के कारण पापोन को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, एक दिन बाद शाम को उन्हें जल्द ठीक होने का संकेत देते हुए छुट्टी दे दी गई। पापोन स्वस्थ्य हो रहे हैं, और उनके अगले 10 दिन में पहले जैसे ठीक होने की उम्मीद की जा रही है। अस्पताल में भर्ती होने के कारण पापोन को कुछ दिनों के लिए अपनी बाहरी यात्रा टालनी पड़ी थी। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Papon (@paponmusic)

विज्ञापन
विज्ञापन


The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स पर भड़के संजय राउत, फिल्म को बताया 'द कश्मीर फाइल्स' का दूसरा भाग

फैंस से मिले प्यार के लिए जताया आभार

वहीं, पापोन अस्पताल में भर्ती होने के दौरान फैंस से मिल रहे अपार प्यार के लिए अभिभूत हैं। सिंगर ने पोस्ट कर खुद का हेल्थ अपडेट साझा किया है। साथ ही सभी का शुक्रियाअदा करते नजर आए हैं। सिंगर ने अपनी नई तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शो मस्ट गो ऑन! मेरे ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे भेजे गए सभी प्यार से धन्य महसूस कर रहा हूं !! आप सभी को प्यार। मैं अब बहुत बेहतर हूं और सीधे एयरपोर्ट के लिए आगे बढ़ रहा हूं। चिंता मत करो घर से 'दाल खिचड़ी' मेरे साथ यात्रा कर रही है।'

View this post on Instagram

A post shared by Papon (@paponmusic)



The Kerala Story: ब्रिटेन में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग कैंसिल, लौटाए गए दर्शकों के टिकट के पैसे

बीते दिन दी थी भर्ती होने की जानकारी

पापोन ने बीते दिन बेटे संग अपनी एक तस्वीर साझा कर खुद के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। सिंगर ने लिखा था, 'हम सभी ये छोटी-छोटी लड़ाइयां अकेले ही लड़ते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इन घटनाओं को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद नहीं करता, लेकिन बीती रात अलग थी। यह पहली बार था, जब मेरे छोटे से 13 साल के लड़के ने हॉस्पिटल अटेंडेंट बनकर रात में मेरा ध्यान रखा। यह एक इमोशनल मोमेंट था और मैं इसे अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ साझा करना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed