Ranbir Alia Wedding: नीतू कपूर से पैपराजी ने पूछा- बहू कब घर आ रही है? ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतू किसी शूटिंग सेट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी उनसे रणबीर कपूर की शादी से जुड़ा सवाल कर देते हैं। पैपराजी नीतू से पूछते हैं कि बहू घर कब घर आ रही है?
विस्तार
बहू कब घर आ रही है?
सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतू किसी शूटिंग सेट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी उनसे रणबीर कपूर की शादी से जुड़ा सवाल कर देते हैं। पैपराजी नीतू से पूछते हैं कि बहू घर कब घर आ रही है? यह सवाल सुनते ही नीतू मुस्कुराने लगती हैं और भगवान की तरफ इशारा करने लगती हैं। वहीं पैपराजी उनसे यह भी कहते हैं कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है।विज्ञापन विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया जल्द ही शादी कर सकते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा था कि वह शादी की तारीख तो नहीं बताएंगे लेकिन जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं, शादी को लेकर अब तक दोनों परिवारों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।