फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankhuri Awasthy and Gautam Rode Blessed With a Twins Baby Boy and Girl

Pankhuri-Gautam: पांच साल बाद पंखुड़ी- गौतम बने ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स, कपल ने फैंस के साथ खुशियां की साझा

Wed, 26 Jul 2023 12:53 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 26 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े को जिस पल का इंतजार था वह पल आ गया है। जी हां, पंखुड़ी ने ट्विंस बच्चों को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Pankhuri Awasthy and Gautam Rode Blessed With a Twins Baby Boy and Girl
पंखुड़ी- गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े को जिस पल का इंतजार था वह पल आ गया है। जी हां, पंखुड़ी ने ट्विंस बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल कपल के घर में जश्न का माहौल है। कपल ने इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह शेयर किया। इसके बाद से तमाम सेलेब्स और फैंस पंखुड़ी और गौतम को दो नए नन्हे मेहमान आने की खुशी में खूब बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में पंखुड़ी और गौतम ने तस्वीर के साथ एक नोट शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने और उनके पति गौतम रोडे ने 25 जुलाई 2023 को एक बेटे और एक बेटी का वेलकम किया है। कपल ने पहली बार पेरेंट्स बनने की खुशी भी अपने नोट में लिखा है, 'दो से ब्लेस हुए हैं। हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। 25 जुलाई 2023 को आए, दिल खुशी और ग्रेटिट्यूड से भर गया। हम खुशी से चार लोगों के परिवार की अपनी जर्नी की शुरुआत की अनाउंसमेंट करते हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं गौतम और पंखुड़ी'।

View this post on Instagram

A post shared by Pankhuri Awasthy Rode (@pankhuri313)

विज्ञापन
विज्ञापन

Pankhuri Awasthy and Gautam Rode Blessed With a Twins Baby Boy and Girl
गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टीवी सीरियल स्टार गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी शादी के 5 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने साल 4 फरवरी साल 2018 में शादी रचाई थी। अब शादी के 5 साल बाद इस स्टार कपल ने अपनी पहली संतानों का स्वागत किया है। याद दिला दें इससे पहले इस स्टार कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी। जिसके बाद दोनों सितारों के चाहने वाले खुशी से झूम उठे थे। उस वक्त ही दोनों सितारों ने ये भी खुलासा कर दिया था कि वो जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बनेंगे।

विज्ञापन

दोनों कपल्स के वर्कफ्रंट की बात करे तो गौतम ने कई सीरियल में काम किया है। वे सरस्वतीचंद्र, महाकुंभ एक रहस्य जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वे फिल्म और वेब साीरीज में भी काम कर चुके हैं। वहीं पंखुड़ी के बारे में बात करें तो वे ये है आशिकी, रजिया सुल्तान, कौन है?, लाल इश्क, ये रिश्ता क्या कहलाता है, मैडम सर, गुड से मीठी इश्क जैसे की शोज में नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने शेयर किया आर बाल्की की 'घूमर' का पोस्टर, इंटेंस लुक में नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed