फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi starrer main atal hoon teaser released Film Directed by Ravi Jadhav

Main Atal Hoon Teaser: मैं अटल हूं का दमदार टीजर जारी, पूर्व प्रधानमंत्री के किरदार में खूब जंचे पंकज त्रिपाठी

Tue, 19 Dec 2023 06:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Dec 2023 06:52 PM IST
सार

टीजर में उनके अभिनय से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंकज ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। इसमें वे लालकृष्ण आडवाणी के साथ बातचीत करते नजर आते हैं, जिसके बाद उनकी राजनीतिक पार्टी की उत्पत्ति होती है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi starrer main atal hoon teaser released Film Directed by Ravi Jadhav
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंकज त्रिपाठी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। वे जल्द ही फिल्म मैं अटल हूं में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। दर्शकों की फिल्म को लेकर उत्सुकता के बीच मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। टीजर में अभिनेता दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में काफी जंच रहे हैं।  

विज्ञापन

20 Years Of Munna Bhai MBBS: मुन्नाभाई एमबीबीएस को आज 20 साल पूरे, संजय दत्त ने बताया कब बनेगा तीसरा पार्ट?

विज्ञापन

इस दिन आएगा ट्रेलर

टीजर में उनके अभिनय से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंकज ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। इसमें वे लालकृष्ण आडवाणी के साथ बातचीत करते नजर आते हैं, जिसके बाद उनकी राजनीतिक पार्टी की उत्पत्ति होती है। फिल्म का ट्रेलर 20 दिसंबर को रिलीज होगा।

नए साल पर रिलीज होगी फिल्म

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव ने इस फिल्म का निर्देशन  किया है। 'मैं अटल हूं'  विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि इन दिनों पंकज त्रिपाठी इस फिल्म का अलग अंदाज में प्रचार कर रहे हैं।  हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा कर इसके ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी साझा की थी। फोटो में अभिनेता एक तख्ती के साथ दिखे थे, जिसमें लिखा था, ''करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी''। 

विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेंगे पंकज

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय पंकज के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वे जल्द ही अनुराग बासु की फिल्म मेट्रो इन दिनों में दिखन वाले हैं। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान लीड रोल में होंगे। इसके अलावा वे स्त्री 2 में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में पकंज की कड़क सिंह रिलीज हुई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई इस फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है।
Bollywood: अपने ही देवर और जीजा संग इश्क के कसीदे पढ़ चुकी हैं ये हसीनाएं, स्क्रीन पर हुईं रोमांटिक

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed