फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi break his silence to Censor Board Putting OMG 2 On Hold know actor statment akshay kumar

Pankaj Tripathi: 'ओएमजी 2' विवाद पर पंकज त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म रिलीज को लेकर कही बड़ी बात

Wed, 19 Jul 2023 09:26 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 19 Jul 2023 09:26 AM IST
सार

'ओह माय गॉड 2' यानी 'ओएमजी 2' विवाद पर फिल्म के लीड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इसकी रिलीज पर बड़ी बात कहते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi break his silence to Censor Board Putting OMG 2 On Hold know actor statment akshay kumar
पंकज त्रिपाठी-ओएमजी2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटड एक्टर पंकज त्रिपाठी जल्द ही फिल्म 'ओह माय गॉड 2' यानी 'ओएमजी 2' में नजर आने वाले हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले पंकज एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में एक्टर की आने वाली फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर खबर आई कि इसे रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है। सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी फिल्म की किस्मत का फैसला करने के लिए इसे देखेंगे। हालांकि, फिल्म की टीम की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन अब पंकज ने अपना बयान जारी किया है। 

विज्ञापन

'ओएमजी 2' पर पंकज त्रिपाठी की प्रतिक्रिया

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं बस इतना ही कहूंगा कि कृपया इस बारे में जो लिखा जा रहा है, उस पर विश्वास न करें। लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं, लेकिन सच्चाई सामने आएगी जब फिल्म रिलीज होगी।' पंकज के बयान से ऐसा लग रहा है कि फिल्म को भले ही समिति के पास भेज दिया गया है, लेकिन इसकी रिलीज से जुड़ी कोई बुरी खबर नहीं है। 

विज्ञापन


Gigi Hadid: एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुईं सुपरमॉडल गिगी हदीद, लगा एक हजार डॉलर का जुर्माना, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

'ओएमजी 2' की स्टारकास्ट 

फिल्म 'ओएमजी 2' अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म के पहले पोस्टर से लेकर टीजर तक सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना रहा। टीजर से साफ हुआ कि फिल्म में अक्षय कुमार, भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी को कांति शरण मुद्गल के किरदार में देखा जाएगा, जो शिव के बड़े भक्त हैं। वहीं, यामी गौतम वकील के रोल में होंगी। 


Janhvi Kapoor: जान्हवी के इंस्टा पर फॉलोअर्स दो करोड़ से ऊपर, और सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों का हाल...

'ओएमजी 2' के डायरेक्टर, कहानी

'ओएमजी 2' का डायरेक्शन अमित राय ने किया है। यह फिल्म कथित तौर पर स्कूलों में यौन शिक्षा दिए जाने के विषय पर आधारित होगी। अगर 'ओएमजी 2' अपने निश्चित समय पर रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' से होगी। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट 11 अगस्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed