फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Kapoor Praised Shahid Kapoor Saying He Made A Name For Himself In The Industry Through His Hard Work

पंकज कपूर ने की अपने बच्चों की तारीफ, शाहिद कपूर पर भी दिया बड़ा बयान; कहा- ‘उसने अपने दम पर…’

Tue, 10 Mar 2026 08:44 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 10 Mar 2026 08:44 AM IST
सार

Pankaj Kapoor: दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने हाल ही में अपने बच्चों के करियर के बारे में खुलकर बातचीत की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Pankaj Kapoor Praised Shahid Kapoor Saying He Made A Name For Himself In The Industry Through His Hard Work
पंकज कपूर और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने हाल ही में अपने बच्चों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे शाहिद कपूर ने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान पूरी तरह अपनी मेहनत के दम पर बनाई है।

विज्ञापन

वे खुद अपनी मेहनत से आगे बढ़ें
टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान पंकज कपूर ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दिए हैं कि वे खुद अपनी मेहनत से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा, ‘अगर आप जीतते हैं तो आपको एक विजेता होने का आत्मविश्वास मिलता है और अगर हारते हैं तो आपको समझ आता है कि आपने कहां गलती की। यही चीज मैंने अपने सभी बच्चों को दी है।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं अपने बच्चों को काम करते और अपने पैरों पर खड़े होते देखता हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। आजकल दर्शकों के बीच भी यह एक चलन है कि वे यह नहीं बताते कि वे मेरे बच्चे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pankaj Kapur (@officialpankajkapur)

Trending Videos

शाहिद ने अपने दम पर सब हासिल किया 
पंकज कपूर ने बताया कि उनके बच्चे खुद ऑडिशन देने जाते हैं और जब उनका चयन होता है तो उन्हें खुद पर गर्व महसूस होता है। यह किसी के पिता या भाई के नाम की वजह से नहीं होता।

उन्होंने कहा, ‘शाहिद के साथ भी यही सच था। उसने भी अपने दम पर खड़ा होकर सब कुछ हासिल किया है। आज वह जहां भी है, अपनी मेहनत की वजह से है। हां, इतना जरूर था कि उसे पता था कि जरूरत पड़ने पर उसका पिता हमेशा उसके साथ है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pankaj Kapur (@officialpankajkapur)

बता दें कि शाहिद कपूर, पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। दोनों की शादी साल 1979 में हुई थी, लेकिन 1984 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद पंकज कपूर ने 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- सनाह कपूर और रुहान कपूर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed