{"_id":"6566cf1b90c78ffa4404fca7","slug":"panchayat-season-2-bags-first-ever-best-web-series-ott-award-at-54th-international-film-festival-of-india-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"IFFI: 'पंचायत 2' को मिली बड़ी सफलता, इफ्फी में मिला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI: 'पंचायत 2' को मिली बड़ी सफलता, इफ्फी में मिला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज अवॉर्ड
Wed, 29 Nov 2023 11:14 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:14 AM IST
सार
इस साल इफ्फी (IFFI) में अवॉर्ड की एक नई श्रेणी, बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी)) शुरू हुई है, जिस पर 'पंचायत 2' का कब्जा रहा।
विज्ञापन
वेब सीरीज पंचायत 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
वेब सीरीज 'पंचायत' को दर्शकों से खूब प्यार मिला। इसकी सफलता को देखते हुए इसका दूसरा सीजन लाया गया, जिसे हाल ही में गोवा में आयोजित हुए 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में पहले बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) अवॉर्ज से नवाजा गया है। बता दें कि इस साल इफ्फी (IFFI) में अवॉर्ड की एक नई श्रेणी, बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी)) शुरू हुई है, जिस पर 'पंचायत 2' का कब्जा रहा।
विज्ञापन
Panchayat Season 2 Review: प्रधान पति पर भारी पड़ीं असली प्रधान, सचिवजी से ज्यादा विकास और प्रह्लाद के नंबर
विज्ञापन
संपन्न हुआ इफ्फी समारोह
प्रतिष्ठित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का 54वां संस्करण मंगलवार को गोवा में संपन्न हो गया है। समापन समारोह में आयोजकों ने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की जानकारी दी। इस दौरान एक नई श्रेणी की शुरुआत हुई और इसमें टीवीएफ के चर्चित शो 'पंचायत' के दूसरे सीजन ने बाजी मारी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री दिव्या दत्ता और फिल्म समीक्षक उत्पल बोरपुजारी के साथ पंचायत के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा, टीवीएफ के निर्माता-अध्यक्ष विजय कोशी और अमेजन प्राइम वीडियो में निदेशक व कंटेंट लाइसेंसिंग के प्रमुख मनीष मेंघानी को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
ये सितारे आए नजर
बता दें कि 'पंचायत' वेब सीरीज एक इंजीनियरिंग स्नातक की कहानी पर आधारित है, जो उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव में पंचायत सचिव की नौकरी करता है। हालांकि, यह नौकरी वह सीमित विकल्पों के कारण करता है। पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी का रोल अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अदा किया है। उनके अलावा सीरीज में रघुवीर यादव , नीना गुप्ता, दन रॉय , फैसल मलिक और पूजा झा जैसे सितारे भी नजर आए।
Money Laundering Case: ठग सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अवतार सिंह कोचर को राहत, मिली जमानत
तीसरे सीजन का इंतजार
पंचायत में नीना गुप्ता फुलेरा गांव की प्रधान के रूप में नजर आईं, वहीं रघुवीर यादव उनके पति की भूमिका में दिखे। रोजगार के सीमित विकल्प, ग्रामीण इलाकों में महिला गांव प्रधान की भूमिका, सरकारी योजना जैसे तमाम पहलुओं को इस सीरीज में बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया। इस सीरीज का पहला सीजन अप्रैल 2020 में कोविड लॉकडाउन के समय आया था। वहीं, सीजन 2 वर्ष 2022 में आया। अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है।
Animal Advance Booking: 'एनिमल' की धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार रणबीर कपूर की फिल्म