फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Show Jahannum Baraasta Jannat Actor Javed Sheikh Trolls Work With Shah Rukh Khan

पाकिस्तानी अभिनेता की ओछी हरकत, 'धुरंधर 2' का उड़ाया मजाक; शाहरुख के साथ काम कर चुके एक्टर को यूजर्स ने लताड़ा

Sun, 19 Apr 2026 07:02 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 19 Apr 2026 07:02 PM IST
सार

Pakistani Actor Javed Sheikh Trolling: फिल्म ‘धुरंधर’ का मजाक बनाते हुए एक शो पाकिस्तान में बना है। इस शो में एक सीनियर एक्टर ने अभिनय किया है, वह शाहरुख खान के साथ भी अभिनय कर चुके हैं। जानिए, कौन है वो एक्टर? 
 

विज्ञापन
Pakistani Show Jahannum Baraasta Jannat Actor Javed Sheikh Trolls Work With Shah Rukh Khan
शाहरुख के साथ अभिनय कर चुका पाकिस्तानी एक्टर हुआ ट्रोल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में आंतकी गतिविधियों को दिखाया गया था, जाे पाकिस्तान से होती थीं। इस बात का जवाब देने के चक्कर में पाकिस्तान ने एक शो 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' बनाया है। यह शो और इसमें अभिनय करने वाले एक पाकिस्तानी कलाकार खूब ट्रोल हो रहा है। 

विज्ञापन


क्यों चर्चा में है शो 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत'?
पाकिस्तानी शो 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' के कुछ सीन सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसमें पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख ने प्रीत जयपाल नाम का किरदार निभाया है, जो कि रॉ का चीफ दिखाया गया है। यह किरदार ‘धुरंधर’ के अजय सान्याल (आर माधवन) वाले से मिलता-जुलता है। लेकिन यह एक नेगेटिव रोल है। इस शो में भारत की खराब इमेज दिखाई जा रही है। इस बात से भारतीय साेशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं और शो को खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस ट्रोलिंग की चपेट में जावेद शेख भी आ चुके हैं। 
विज्ञापन


कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं जावेद शेख
पाकिस्तानी शो में 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' में अहम किरदार निभाने वाले जावेद शेख ने कई हिंदी फिल्में की हैं। वह शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में उनके किरदार के पिता बन चुके हैं। शाहरुख खान की फिल्म के बाद उन्हें भारत में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा जावेद शेख 'नमस्ते लंदन', 'जन्नत', 'अपने', 'शिखर' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Pakistani Show Jahannum Baraasta Jannat Actor Javed Sheikh Trolls Work With Shah Rukh Khan
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' ने की है छप्परफाड़ कमाई 
‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 32 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म का कलेक्शन 1,778.25 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को लेकर अब भी दर्शकों के बीच क्रेज बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed