Pakistani Actress: अनुपमा की दीवानी हुई पाकिस्तान की यह मशहूर हीरोइन, रुपाली गांगुली के डायलॉग से मचाया धमाल
'अनुपमा' टीवी का पॉपुलर सीरियल है। इसकी पॉपुलैरिटी पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी देखने को मिल रही है और अब इस सीरियल के एक मशहूर डायलॉग पर पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने रील बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपाली गांगुली फेम टीवी सीरियल 'अनुपमा' लंबे समय से टीआरपी की लिस्ट में राज कर रहा है। कोई भी सीरियल 'अनुपमा' को पछाड़ नहीं पा रहा है। तो वहीं, सोशल मीडिया पर इस सीरियल के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स रील क्रीएट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी 'अनुपमा' को खूब पसंद किया जाता है और अब पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हानिया आमिर ने इस सीरियल के एक मशहूर डायलॉग पर रील बनाई है।
दरअसल, बीते दिनों 'अनुपमा' सीरियल में रुपाली गांगुली का डायलॉग खूब वायरल हुआ था, वो डायलॉग कुछ इस तरह है, ‘मैं घूमू फिरूं, नाचूं, गाऊं, हंसू, खेलूं, बाहर जाऊं, अकेली जाऊं, किसी ओर के साथ जाऊं, जब जाऊं, जैसे जाऊं, जहां भी जाऊं...आपको क्या...।' अब इसी डायलॉग पर हानिया आमिर ने एक मजेदार रील बनाया है। अभिनेत्री के वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हर एक शब्द पर अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह कभी चल रही हैं तो कभी मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
हानिया आमिर के इस वीडियो पर कई भारतीय यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं और इस बात पर हैरानी जताई है कि पाकिस्तान में भी 'अनुपमा' का क्रेज है। एक यूजर ने लिखा, 'ये बेस्ट है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओएमजी अनुपमा का फीवर पाकिस्तान में भी।' इसके अलावा, फैंस ने अभिनेत्री की भी तारीफ की है।
बता दें कि हानिया पाकिस्तान की मशहूर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। अभिनेत्री अपनी आवाज से भी लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। इसके अलावा, हानिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 लाख 74 हजार लोग फॉलो करते हैं। हानिया के डबस्मैश वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। उनके इन वीडियो को देखकर ही मेकर इमरान काज़मी का उनपर ध्यान गया था।