फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pahlaj nihlani told government ordered not to pass salman khan bajrani bhaijaan and udta pinjab

पहलाज निहलानी का खुलासा, 'बजरंगी भाईजान' और 'उड़ता पंजाब' पास न करने का सरकार ने डाला था दबाव

Sun, 20 Aug 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 20 Aug 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
pahlaj nihlani told government ordered not to pass salman khan bajrani bhaijaan and udta pinjab
पहलाज निहलानी

कुछ ही समय पहले सेंसर बोर्ड से अध्यक्ष पद से हटाए गए पहलाज निहलानी अब अपने कार्यकाल को लेकर बड़े खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को पास न करने का आदेश दिया गया था। 

विज्ञापन


पहलाज निहलानी का ये चौंकाने वाला इंटरव्यू इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में ‘उड़ता पंजाब’ पर बोलते हुए पहलाज निहलानी कहते दिख रहे हैं, 'मुझ पर कई  जगह से इस फिल्म को पास नहीं करने पर प्रेशर डाला गया, मुझे पंजाब से भी इस फिल्म को लेकर निर्देश मिले कि ये फिल्म पास नहीं होनी चाहिए।' 
विज्ञापन


पढ़ें-  पहलाज निहलानी की बेबसी झलकी, सीबीएफसी को बताया कंफ्यूज संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बता करते हुए वो बोले, 'मैंने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते जो मेरे पास चार्ज था उसकी गाइडलाइन्स को देखते हुए इस फिल्म को पास किया।' खैर उनके इस बयान से ये सवाल उठना तो लाजमी है कि उन्होंने पहले ये बात क्यों नहीं बताई। 

pahlaj nihlani told government ordered not to pass salman khan bajrani bhaijaan and udta pinjab
पहलाज निहलानी
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर पहलाज ने बताया है। फिल्म को लेकर अफवाह थी कि ये 'लव जेहाद' पर केंद्रित है जिसके बाद सरकार ने दबाव डाला था कि ये फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। हालांकि फिल्म में ऐसा कुछ था नहीं, लेकिन ईद पर इस टाइटल के साथ फिल्म रिलीज करने पर हालात न बिगड़ जाए इसलिए फिल्म को पास नहीं करने को कहा गया था।

पहलाज ने बताया कि 'बजरंगी भाईजान' के टाइटल की वजह देश में फैली कई तरह की गलतफहमी से मंत्रालय को शक था कि इसमें लव जेहाद जैसा कुछ हो सकता है, लेकिन मैं फिल्म की कहानी जानता था। यही वजह है कि पहलाज ने फिल्म रिलीज करने की इजाजत तुरंत दे दी।

पढ़ें- नवाज को मिली राहत, 48 नहीं 8 कट के साथ रिलीज होगी 'बाबूमोशाय बंदूकबाज'

पहलाज निहलानी का कहना है कि मिनिस्ट्री ने उन्हें फिल्म रिलीज न करने के लिए कहा था। इसके आगे बात करते हुए पहलाज बोले, 'मैंने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते जो मेरे पास चार्ज था उसकी गाइडलाइन्स को देखते हुए इस फिल्म को पास किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed