{"_id":"595f30904f1c1b44568b4ad9","slug":"pahlaj-nihalani-slams-director-of-lipstick-under-my-burkha-alankrita-shrivastava","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लिपस्टिक अंडर...' की डायरेक्टर को पहलाज निहलानी ने कहा, झूठी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लिपस्टिक अंडर...' की डायरेक्टर को पहलाज निहलानी ने कहा, झूठी
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
पहलाज निहलानी
फिल्ममेकर्स और सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी के बीच झगड़ा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। निहलानी कुछ समय पहले अलंकृता श्रीवास्तव की 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को लेकर चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
वो भारत में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा रहे थे क्योंकि ये एक महिला प्रधान फिल्म है। हाल ही में हुए इंटरव्यू में अलंकृता ने बताया था कि जब वो फिल्म के सर्टीफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के पास गई थी तो वो उनके साथ बहुत बुरी तरह से पेश आए थे।
विज्ञापन
वहीं अब निहलानी ने इस बात को गलत बताया और अलंकृता को झूठी बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अलंकृता ये सब बस इसलिए कर रही हैं क्योंकि उन्हें पब्लिसिटी चाहिए और कुछ नहीं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'ये सारी उनकी रणनीति है जिससे की लोगों का ध्यान उनकी फिल्म की तरफ जाए। नहीं तो आप ही बताइए, फिल्म देखने के लिए क्या उत्सुकता हो सकती है?'
जब उनसे पूछा गया कि ये फिल्म महिला प्रधान है तो इसे रिजेक्ट करने के पीछे आपका क्या कारण था। इस पर निहलानी ने कहा, 'ये जांच समीति ने किया है। मैंने ना तो फिल्म देखी है और ना हीं इस पर अपना ओपिनियन दिया है।'