खुला राज: एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे फिल्ममेकर पहलाज निहलानी, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा आए थे मिलने
- फिल्ममेकर पहलाज निहलानी नानावटी अस्पताल में थे भर्ती।
- उन्हें खून की उल्टियां होने के बाद किया गया था एडमिट।
- पहलाज निहलानी के भर्ती होने की बात परिवार के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा को मालूम थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और फिल्ममेकर पहलाज निहलानी पिछले एक महीने से काफी बीमार थे और उन्हें मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं और अब इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है कि वह अस्पताल में ये खबर वो बाहर नहीं आने देना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने किसी के फोन का जवाब नहीं दिया। हालांकि, पहलाज अस्पताल में भर्ती हैं इस बारे में उनके परिवार के अलावा उनके करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा को थी।
पहलाज निहलानी ने एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि, 'अचानक एक रात लगभग 3 बजे मुझे बेचैनी महसूस हुई और मुझे खून की उल्टी हुई। मुझे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह फूड पाइजनिंग का केस था। शुरू में पांच-छह दिन मुझे आईसीयू में रखा भी गया।
पहलाज कहते हैं, 'मुझे लगा था कि मैं दो-तीन दिनों में घर चला जाऊंगा मगर आईसीयू से बाहर आने पर भी मेरा बुखार नहीं उतर रहा था। इसके साथ ही मेरे पेट में भी काफी दर्द था। मैं डॉक्टर बर्वे और नानावटी हॉस्पिटल के स्टाफ का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा इतना ख्याल रखा।'
पहलाज निहलानी ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर को गुप्त रखने का यह एक सोचा-समझा फैसला था। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा, 'शत्रु (शत्रुघ्न सिन्हा) हाल ही में मुझसे अस्पताल में मिलने आए थे। हमने इसे काफी हद तक निजी रखा था।'
अच्छी बात ये है कि पहलाज निहलानी की सेहत में काफी सुधार है। बता दें, पहलाज निहलानी ने आखिरी बार गोविंदा स्टारर 'रंगीला राजा' को प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। साल 1986 में पहलाज निहलानी की फिल्म 'इल्जाम' से गोविंदा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।