पहलाज निहलानी से बड़े 'संस्कारी' निकले पाक के मुबासिर हसन
अब फिल्म पाकिस्तान में भी सेंसर के जाल में फंस गई है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड भारत के सेंसर से भी आगे निकल गया है। मुबासिर हसन की अध्यक्षता वाले पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड की दस सदस्यों की एक टीम ने फिल्म में से सभी आपत्तिजनक सीन और पाकिस्तान विरोधी सीन हटा दिए है जिस कारण इस फिल्म पर सेसंर बोर्ड को 100 बार कैंची चलानी पड़ी है।
फिल्म में गाली-गलौच हद से ज्यादा: पाक सेंसर
पाक सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म में गालियां बहुत ज्यादा हैं, जो कि काट दी गई हैं। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म में सीमापार से हो रही ड्रग्स तस्करी के सीन को भी काट दिया गया है। अभिषेक चौबे द्वार निर्देशित फिल्म उड़ता पंजाब में 89 कट के कारण भारतीय सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी की खुब आलोचना भी की गई थी।
भारत में अभिव्यक्ति की आजादी जैसे सवालों पर बहस भी खूब हुई। बॉलीवुड के कई बड़े नाम भी सेंसर के खिलाफ हो गए। फिल्म रिलीज से पहले ही लीक होने के कारण भी फिल्म फिर से सुर्खियों में आ गई। फिल्म ने रिलीज के बाद अच्छी कमाई की है। अभी तक फिल्म ठीक बिजनेस कर रही है।