फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscars 2026 Janhvi Kapoor post for Homebound this film nothing short of a dream Ishaan Khatter Vishal Jethwas

Janhvi Kapoor: 'फिल्म का हर हिस्सा सपने से कम नहीं', 'होमबाउंड' को लेकर जान्हवी कपूर ने कही यह बात

Fri, 19 Sep 2025 09:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 19 Sep 2025 09:43 PM IST
सार

Oscars 2026 Homebound: जान्हवी कपूर ने आज अपनी फिल्म 'होमबाउंड' के ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की ओर से नामांकित होने पर खुशी जताई है। जान्हवी ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Oscars 2026 Janhvi Kapoor post for Homebound this film nothing short of a dream Ishaan Khatter Vishal Jethwas
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा अभिनीत फिल्म 'होमबाउंड' साल 2026 में ऑस्कर अवॉर्ड्स में नामांकित हो चुकी है। फिल्म को ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी के लिए सेलेक्ट किया गया है। इसी खुशी में जान्हवी कपूर ने फिल्म को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

जान्हवी कपूर का पोस्ट
जान्हवी कपूर ने फिल्म 'होमबाउंड' को एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'यह फिल्म एक सपने जैसी रही है। इसकी कहानी, लोग, और हमारी टीम के हर सदस्य के लिए इसका खास महत्व रहा है। इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा इनाम है। शुरू से अब तक, यह फिल्म उन सभी लोगों का उत्सव है जिनकी प्रतिभा, अच्छाई और साहस को मैं बहुत प्यार और सम्मान करता हूं। यह फिल्म और इसका सफर उम्मीद की कहानी है। 26 सितंबर को सिनेमाघरों में!'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स का पोस्ट
मनीष मल्होत्रा और जोया अख्तर ने जान्हवी कपूर की इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। नितांशी गोयल ने लिखा, 'बधाई हो', शनाया कपूर ने लिखा, 'हे भगवान', एक्टर संजय कपूर ने लिखा, 'शानदार।'
विज्ञापन

फिल्म 'होमबाउंड' के बारे में
इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'होमबाउंड' विदेशों में आयोजित हुए कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में प्रदर्शित हो चुकी है। भारत में 'होमबाउंड' 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। 'होमबाउंड' एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन नीरज घायवान ने किया है। यह फिल्म बशारत पीर के 2020 के न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Mirai Demon Slayer: एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही 'मिराय' और 'डेमन स्लेयर', जानें 8वें दिन का कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed