Oscar Award: 62 साल बाद टूटेगी ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन की परंपरा, होने जा रहा है बड़ा बदलाव
ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में कारपेट का कलर रेड से बदलकर शैंपेन कलर का बिछाया जा रहा है। इसलिए इस बार सितारें रेड कार्पेट पर नहीं शैंपेन कलर के कार्पेट पर वॉक करते हुए नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्कर अवॉर्ड का क्रेज दुनिया भर में देखने को मिलता है। हर कलाकार इस उपाधि को जीतना चाहता है और अकादमी अवॉर्ड में अपने नाम करना चाहता है। इसका क्रेज महज सितारों में ही नहीं, फैंस में भी देखने को मिलता है। हर बार सभी कलाकार रेड कारपेट पर वॉक करते है, जो कि लगभग सभी अवॉर्ड फंक्शन में एक जैसी होता है। रेड कारपेट पर बॉलीवुड, हॉलीवुड, सिंगर, सभी फिल्ड के आर्टिस्ट अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं। हालांकि इस बार ऑस्कर अवॉर्ड में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। हर बार जहां रेड कारपेट इस अवॉर्ड फंक्शन की शोभा बढ़ाता थे, तो वहीं इस बार अलग रंग का कारपेट को बिछाया जाएगा।
रेड कलर की जगह इस रंग का बिछाया जाएगा कारपेट
दरअसल, पहली बार 1961 के ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में पहली बार रेड कारपेट का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद से हर बार रेड कारपेट पर सेलिब्रिटी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आए हैं। हालांकि 95वें अकादमी अवॉर्ड में इस परंपरा में बदलाव होने जा रहा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में कारपेट का कलर रेड से बदलकर शैंपेन कलर का बिछाया जा रहा है। इसलिए इस बार सितारें रेड कार्पेट पर नहीं शैंपेन कलर के कार्पेट पर वॉक करते हुए नजर आएंगे।
Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- ओशो ने दी थी बर्बाद कर देने की धमकी
यहां देख सकेंगे अवॉर्ड
इस साल 95वां अकादमी अवॉर्ड फंक्शन कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। वहीं, आज 12 मार्च को सभी दर्शक एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फुबो टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं, भारत की ओर से आरआरआर को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है और दो डॉक्यूमेंट्री को भी इसके लिए नॉमिनेट किया गया है।
Oscars 2023: एआर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा