फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Om Puri Last Film Khela Hobe will now be released after 5 year of his death on 24 February 2023

Om Puri: निधन के पूरे पांच साल बाद फिर सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे ओमपुरी, इस दिन रिलीज होगी 'खेला होबे'

Mon, 13 Feb 2023 11:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 13 Feb 2023 11:34 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रहे ओमपुरी ने साल 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। निधन के तकरीबन पांच साल बाद उनकी आखिरी फिल्म 'खेला होबे' सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Om Puri Last Film Khela Hobe will now be released after 5 year of his death on 24 February 2023
खेला होबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा में दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के योगदान को भला कोई कैसे भुला सकता है। उनकी कमी बॉलीवुड आज भी महसूस कर रहा है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि दिवंगत ओमपुरी को चाहने वाले उन्हें एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे। यह होगा निर्देशक सुनील सी सिन्हा की हिंदी फिल्म 'खेला होबे' के जरिए, जो रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों में से एक रहे ओम पुरी आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके निभाए किरदार आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। निर्देशक सुनील सी सिन्हा की हिंदी फिल्म 'खेला होबे' देशभर के सिनेमाघरों में 24 फरवरी को रिलीज होगी। यह ओम पुरी के जीवन की आखिरी फिल्म थी। बता दें कि दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की यह फिल्म 'खेला होबे' का टाइटल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी नारे से प्रेरित है, क्योंकि उस वक्त इस नारे को पूरे देश में सुर्खियां मिली थीं। इस फिल्म की निर्माता कुमारी मंजू हैं और इसकी कहानी व संवाद रवि कुमार ने लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Om Puri Last Film Khela Hobe will now be released after 5 year of his death on 24 February 2023
ओमपुरी - फोटो : amar ujala

थीम आर्ट्स इंटरनेशनल और सुनील सी सिन्हा प्रॉडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'खेला होबे' फिल्म में मुख्य भूमिका में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी, रति अग्निहोत्री, मुग्धा गोडसे, मनोज जोशी, रूशाद राणा,  राजकुमार कनौजिया, संजय बत्रा, संजय कुमार सोनू, रतन मायाल, पंकज रैना, शाहनवाज प्रधान शेफाली, आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह राघवगढ़ नामक स्थान की राजनीति पर आधारित है, जहां सत्ता पर काबिज होने के लिए विभिन्न उम्मीदवार हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं। ओम पुरी के किरदार में एक कम्युनिटी लीडर की इमेज हैं तो थोड़ा हास्य भी है। 

विज्ञापन

निर्माता कुमारी मंजू ने फिल्म के बारे में कहा, 'हम बहुत खुश हैं कि खेला होबे अब रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष से भी अधिक समय से तैयार होने के बाद भी रिलीज नहीं हो पाई। दर्शकों को फिल्म में सामाजिक ड्रामा, राजनीतिक कटाक्ष के साथ ही मनोरंजक सिनेमा देखने को मिलेगा।'

यह भी पढ़ें:  असल जिंदगी पर आधारित फिल्म करने जा रहे हैं शाहिद कपूर, 'जर्सी' के प्रोड्यूसर संग मिलाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed