अब कैटरीना कैफ से रोमांस करेंगे नए स्टार्स
बॉलीवुड हीरोइन कैटरीना कैफ को अब नए स्टार्स का साथ ज्यादा भा रहा है। जबकि पहले वह अनुभवी और बड़े स्टार्स के साथ ज्यादा फिल्में करती थीं। ऐसे में एक और नए स्टार्स राहुल भट्ट कैटरीना से रोमांस करते दिखेंगे।
कैटरीना ने अनुराग कश्यप की फिल्म अग्ली में बच्ची के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर राहुल भट्ट के साथ एक फिल्म साइन कर ली है। राहुल भट्ट से पहले इस रोल के लिए सैफ अली खान और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान से बात चल रही थी लेकिन बाद में राहुल भट्ट को ले लिया गया। राहुल कैटरीना के अपोजिट फिल्म 'फितूर' में दिखेंगे।
बड़े स्टार्स के बदले दे रहीं नए स्टार्स को तरजीह
बॉलीवुड की टॉप हीरोइन कैटरीना कैफ की आने वाली कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर फिल्मों में उनके साथ नए स्टार्स ही आने वाले हैं।
खबर है कि डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म फितूर में में राहुल एक पाकिस्तानी युवक 'बिलाल' की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म लव ट्राएंगल पर आधारित होगी और इसमें कटरीना के अलावा आदित्य रॉय कपूर, रेखा, अदिति राव हैदरी प्रमुख भूमिका में होंगे।