फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now sunny levoni in action film

अब असली काम करना चाहती हैं सनी लियोनी

Fri, 06 Sep 2013 04:36 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 06 Sep 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
now sunny levoni in action film

पोर्न फिल्मों की दुनिया से बॉलीवुड में आई सनी लियोनी दर्शकों के दिल में बने रहने के लिए अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रख रही हैं। बिग बॉस से शुरू की अपनी पारी के बाद फिल्मों में उन्होंने अब तक सेक्सी रोल करके चाहने वालों को बांधे रखा है।

विज्ञापन


अब सनी कुछ ऐक्टिंग भी करना चाहती हैं। और वह भी कुछ अगल किस्म की। सो, अब आप उन्हें एक्शन फिल्म में देखने के लिए तैयार हो जाइए। मुंबई में बीते बुधवार से उन्होंने निर्देशक देवांग ढोलकिया की फिल्म ‘टीना और लोलो’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फिल्म में सनी के साथ करिश्मा ताना हैं। दोनों की जोड़ी इस फिल्म में कुछ खतरनाक स्टंट करती नजर आएगी। सनी इस रोल के लिए बीते कुछ महीनों से जबर्दस्त तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वह इस फिल्म में खुद एक्शन सीन करके सबको बता देना चाहती हैं कि उनकी परफॉरमेंस की रेंज दूसरी अभिनेत्रियों से कहीं अधिक है। साथ ही वह इस फिल्म के द्वारा अक्षय कुमार की तर्ज पर ‘लेडी खिलाड़ी’ की इमेज बनाने की कोशिश में हैं।


अभी तक सनी को अलग किस्म के ‘एक्शन’ में देखते आए दर्शक क्या सनी को बाइक और बंदूक के साथ देखना पसंद करेंगे? इस सवाल के जवाब के लिए खुद सनी को भी थोड़ा इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed