राखी सांवत पर सार्वजनिक रूप से चले थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर खान के बाद अब राखी सावंत को थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। राखी सावंत को एक नहीं दो महिलाओं ने थप्पड़ मारे हैं।
मुंबई में राखी सांवत की ऩई फ़िल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के प्रमोशन के दौरान गुरूवार को स्टेज पर राखी के साथ आई एक युवती ने फ़िल्म के निर्देशक सचिंद्र शर्मा पर हमला बोल दिया।
मनीषा नाम की इस लड़की ने पहले सचिंद्र को थप्पड़ मारे और फिर उन पर राखी सावंत का रोल काटने और फ़िल्म में अश्लील दृश्य करने पर दबाव डालने की बात कही।
बचाना पड़ा राखी को
सचिंद्र पर हमला करने के बाद ये लड़की बाहर चली गई लेकिन निर्देशक की पत्नी ने इसके बाद राखी सावंत पर हमला बोल दिया। राखी के गार्डस ने उन्हें बचाया।
निर्देशक ने बीबीसी से कहा, "मैंने आज तक सुना ही था कि राखी सावंत ड्रामा क्वीन है आज देख भी लिया, मैं आईंदा इनके साथ भूल के भी काम नहीं करूंगा।"
निर्देशक ने मनीषा नाम की इस लड़की को पहचानने से भी इंकार किया और कहा कि राखी सावंत पब्लिसिटी के लिए ये सब हथकंडे अपना रही हैं। कुछ दिन पहले गौहर खान को एक टीवी शो के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया था।